RBI ने बढ़ाई Paytm की मुश्किल; फौरन ट्रांसफर कर लें अपना वॉलेट बैलेंस, यह है तरीका
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने Paytm के खिलाफ कार्रवाई करते हुए Paytm Payments Bank से जुड़े ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाने का फैसला किया है। बेहतर होगा कि आप मौजूदा बैलेंस समय रहते ट्रांसफर कर लें।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से Paytm के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। केंद्रीय बैंक की गाइडलाइन्स और निर्देशों का पालन ना करने के चलते Paytm के खिलाफ यह कदम उठाया गया है और यूजर्स की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मार्च महीने से Paytm Payments Bank की लगभग सभी सेवाओं पर रोक लगी दी गई, ऐसे में आपको जल्दी से अपना बैलेंस ट्रांसफर कर लेना चाहिए।
Paytm यूजर्स इस साल 29 फरवरी के बाद से Payments Bank में मौजूद रकम के जरिए वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करने या फिर FasTag टॉप-अप करने जैसे काम नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं किए जा सकेंगे। यूजर्स इस कार्रवाई को लेकर परेशान हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि इस बदलाव का उनपर क्या असर होगा। आइए इस बारे में समझते हैं।
UPI पेमेंट्स में आ सकती है दिक्कत
RBI की कार्रवाई के चलते Paytm Payments Bank और इससे जुड़े सभी लेनदेन प्रभावित होने वाले हैं। ऐसे में अगर आपने Payments Bank को UPI से लिंक किया था, तो इसके जरिए भुगतान में दिक्कत आ सकती है। यूजर्स को 29 फरवरी तक पैसे ट्रांसफर करने का मौका दिया गया है। अगर आपकी UPI ID किसी और बैंक से लिंक है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
मौजूदा बैलेंस ट्रांसफर करना बेहतर
अगर आपके Paytm Payments Bank अकाउंट में बड़ी रकम है तो इसे समय रहते ट्रांसफर करने में ही समझदारी है। आप इसे अपने किसी अन्य बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा मौजूदा रकम से मोबाइल रीचार्ज करने या फिर बिजली बिल का भुगतान करने जैसे काम किए जा सकते हैं। मौजूदा बैलेंस इस्तेमाल किया जा सकेगा लेकिन आप नया फंड अकाउंट में नहीं ऐड कर पाएंगे।
यह है रकम ट्रांसफर करने का तरीका
- Paytm ऐप ओपेन करें और होमस्क्रीन पर दिख रहे Banking & Payments सेक्शन पर जाएं।
- यहां से आपको 'To Bank or Self A/c' विकल्प का चुनाव करते हुए, उसपर टैप करना होगा।
- अब आपको बैंक अकाउंट डीटेल्स से लेकर UPI ID की मदद से मौजूदा रकम ट्रांसफर करने का विकल्प मिल जाएगा।
- अपना पसंदीदा तरीका चुनते हुए वॉलेट बैलेंस ट्रांसफर कर लें।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


