फोटो गैलरी

Hindi News गैजेट्सप्राइवेट वॉट्सऐप ग्रुप पर 'खतरा', कोई भी हो सकता है ग्रुप में ऐड

प्राइवेट वॉट्सऐप ग्रुप पर 'खतरा', कोई भी हो सकता है ग्रुप में ऐड

वॉट्सऐप (WhatsApp) यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। वॉट्सऐप ग्रुप्स एक बार फिर गूगल सर्च में दिख रहे हैं। इस बड़ी खामी के कारण कोई भी प्राइवेट वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकता है, उसे केवल गूगल पर वॉट्सऐप...

प्राइवेट वॉट्सऐप ग्रुप पर 'खतरा', कोई भी हो सकता है ग्रुप में ऐड
Vishnuलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 11 Jan 2021 11:41 AM
ऐप पर पढ़ें

वॉट्सऐप (WhatsApp) यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। वॉट्सऐप ग्रुप्स एक बार फिर गूगल सर्च में दिख रहे हैं। इस बड़ी खामी के कारण कोई भी प्राइवेट वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकता है, उसे केवल गूगल पर वॉट्सऐप ग्रुप को सर्च करना होगा। गूगल सर्च पर वॉट्सऐप ग्रुप्स दिखने का मामला पहली बार साल 2019 में आया था और बाद में इसे दुरुस्त कर दिया गया था। लेकिन, फिर यह खामी सामने आई है। 
 

सर्च रिजल्ट्स में दिख रहे यूजर्स प्रोफाइल
सर्च रिजल्ट्स में यूजर्स प्रोफाइल दिख रहे हैं। गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस खामी के कारण लोगों के फोन नंबर्स और प्रोफाइल पिक्चर्स, सिंपल गूगल सर्च के जरिए सामने आ सकते हैं। इंडिपेंडेंट साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर राजहरिया ने आईएएनएस के साथ कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं, जो कि गूगल पर वॉट्सऐप ग्रुप चैट इनवाइट्स की इंडेक्सिंग दिखाते हैं। इस बीच, वॉट्सऐप ने सोमवार को बताया है कि उसने गूगल से ऐसी चैट्स इंडेक्स न करने के लिए कहा है। साथ ही, यूजर्स को वेबसाइट्स पर ग्रुप चैट लिंक्स न शेयर करने की सलाह दी है।
  


यह भी पढ़ें- हर दिन 5GB डेटा देने वाला BSNL का खास प्लान, फ्री कॉलिंग का भी फायदा


गूगल सर्च में 1,500 से ज्यादा ग्रुप इनवाइट लिंक्स उपलब्ध
ग्रुप चैट इनवाइट्स की इंडेक्सिंग की इजाजत देकर WhatsApp, वेब पर कई प्राइवेट ग्रुप्स को उपलब्ध करा रहा है। गूगल पर कोई भी सर्च का इस्तेमाल करते हुए इन लिंक्स तक पहुंच बना सकता है। इन लिंक्स को खोजकर कोई भी व्यक्ति ग्रुप्स को ज्वाइन कर सकता है। साथ ही, ग्रुप में जुड़े लोगों, उनके फोन नंबर्स के साथ पोस्ट भी देख सकता है। ग्रुप चैट इनवाइट्स की इंडेक्सिंग हाल में शुरू हुई है। फिलहाल, सर्च रिजल्ट्स में 1,500 से ज्यादा ग्रुप इनवाइट लिंक्स उपलब्ध हैं। 


यह भी पढ़ें- BSNL के धमाकेदार ऑफर की वापसी, Free में मिल रहा सिम कार्ड


वॉट्सऐप को पिछले दिनों उस समय बड़े सिक्योरिटी क्राइसिस का सामना करना पड़ा था, जब प्राइवेट ग्रुप्स ज्वाइन करने से जुड़ी 4,000 से ज्यादा लिंक्स गूगल पर इंडेक्स्ड हुईं थीं। नवंबर 2019 में गूगल सर्च रिजल्ट्स पर वॉट्सऐप ग्रुप चैट इनवाइट्स मिले थे। एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने इस मामले को फेसबुक को रिपोर्ट किया था और इसे फिक्स कर दिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें