POCO M3 की हो रही जबरदस्त सेल, 1 दिन में बेचे 11111 स्मार्टफोन
स्मार्टफ़ोन मेकर कंपनी POCO बजट फोन सेगमेंट में अपना जलवा बिखेर रही है। Poco के हाल ही में लॉन्च हुए फोन Poco M3 को भारत में जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। 9 फरवरी को Poco M3 की पहली सेल Poco M3 में ही...

स्मार्टफ़ोन मेकर कंपनी POCO बजट फोन सेगमेंट में अपना जलवा बिखेर रही है। Poco के हाल ही में लॉन्च हुए फोन Poco M3 को भारत में जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। 9 फरवरी को Poco M3 की पहली सेल Poco M3 में ही इस स्मार्टफोन की 1,50,000 फ़ोन बीके हैं। आकर्षक कलर और शानदार लुक के साथ ही पावरफुल बैटरी और प्रोसेसर इस फोन को लोगों का पसंदीदा बना रहा है। कंपनी ने ट्वीट कर दावा किया है कि कंपनी ने सिर्फ एक दिन में 11,111 फोन बेचें हैं। वहीं कंपनी ने 45 दिन में Poco M3 के 5,00,000 फ़ोन बेच डाले हैं। बताते चलें की इन सभी यूनिट्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से बेचा गया है।
ये भी पढ़ें:- बेहद सस्ते में खरीदें iPhone, iPad और MacBook जैसे Apple के सभी प्रोडक्ट्स, यहां लगी है जबरदस्त सेल
Poco M3 की कीमत बहुत कम
कंपनी ने इस फ़ोन की फीचर्स के हिसाब से बेहद कम कीमत रखी हुई है। इस फ़ोन के 6 GB RAM और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं इसके 6 GB RAM और 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 11,999 रुपये है। बता दें कि इस फोन को खरीदने पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिल जाएंगे, जिसके बाद कीमत और भी कम हो जाएगी। वहीं कलर की बात करें तो इस फ़ोन में आपको काफी आकर्षक कलर मिलेंगे जिनमें ब्लू, येलो और ब्लैक कलर शामिल है।
ये भी पढ़ें:- Facebook पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ऐसे विश करें हैप्पी होली, बनाएं अपना स्पेशल Avatar
Poco M3 के फीचर्स
अब बताते हैं Poco M3 के साथ मिलने वाले दमदार फीचर्स के बारे में, तो फ़ोन में 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फ़ोन में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 662 SoC प्रोसेसर मौजूद है। इस फोन की सबसे खास बात इसकी 6,000mAh की बैटरी है। इसके साथ ही फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। वहीं वाटरप्रूफ स्टाइल नॉच में 8MP का सेल्फी कैमरा लगा है।


