FASTag बनवाना नहीं रहा आसान, Paytm Paymemts Bank अब इश्यू नहीं कर सकेगा

Jan 26, 2024 12:59 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

NHAI से जुड़े इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) की ओर से Paytm Payments Bank के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कड़े निर्देशों के बाद अब Paytm Payments Bank नए FASTag जारी नहीं कर सकेगा।

FASTag बनवाना नहीं रहा आसान, Paytm Paymemts Bank अब इश्यू नहीं कर सकेगा

नया FASTag बनवाना अब पहले जितना आसान नहीं रहा है  क्योंकि Paytm  Payments Bank की ओर से नए FASTag जारी करने पर रोक लगा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से जुड़े इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) की ओर से यह रोक लगाई गई है।  

IHMCL को NHAI की ओर से टोल से  जुड़े मामलों पर निर्णय  लेने की क्षमता दी गई है। इसने पाया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ओर से  सर्विस-लेवल एग्रीमेंट (SLA) के लिए तय किए  गए पैरामीटर्स और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। यही वजह है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए FASTag जारी करने से रोक दिया  गया है।  

यह भी पढ़ें: अपडेट करवाना चाहते हैं Aadhaar Card, ऐसे पता चलेगा नजदीकी आधार इनरोलमेंट सेंटर

पेटीएम को लगा बड़ा झटका
नए फैसले के चलते Paytm को किसी भी नए टोल प्लाजा पर FASTag  जारी करने से रोक दिया गया है। यह प्रतिबंध उन सभी टोल प्लाजा के लिए लागू  किया  गया है,  जो  नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल  कलेक्शन का हिस्सा हैं। यह देशभर के सभी नेशनल हाईवे नेटवर्क्स को कवर करता है। 

IHMCL ने मांगा था जवाब
पिछले शुक्रवार को IHMCL की ओर से पेटीएम पेमेंट्स ऐप को एक लेटर भेजा गया था। इस लेटर में IHMCL ने पूछा था कि कंपनी पर नियमों  का पालन  ना करने की स्थिति में कार्रवाई क्यों ना की जाए। पेटीएम के बाद FASTag जारी करने वाली अन्य कंपनियों और एजेंसियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है और उनपर भी कार्रवाई हो सकती है।  

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।