Oppo ने Reno 5 5G और Reno 5 Pro के बाद अब Reno 5 4G को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ने वनीला रेनो 5 स्मार्टफोन का 4G वेरियंट लॉन्च कर दिया है। Reno 5 4G की खासियतों के बारे में बात करें तो स्मार्टफोन में दमदार बैटरी दी गई है। इसके अलावा इस फ़ोन में 64MP का बैक कैमरा और 44MP का सेल्फी कैमरा है। अभी इस फोन को वियतनाम में लॉन्च किया गया है। अगले महीने फोन इंडोनेशिया में एंट्री करेगा। ओप्पो रेनो 5 5G सीरीज को भारत में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आइए आपको बताते हैं Reno 5 4G की कीमत और खासियतों के बारे में...
ये भी पढ़ें:- Vodafone Idea इस शहर में 15 जनवरी से बंद करेगी 3G सर्विस! यूजर्स से कहा 4G नेटवर्क पर करें स्विच
Oppo Reno 5 4G की कीमत
ओप्पो रेनो 5 4G कंपनी के 5G वेरियंट की तुलना में थोड़ा सस्ता है। इसकी कीमत 8,690,000 VND (करीब 27,500 रुपये) है। वहीं रेनो 5 5G को करीब 30,000 रुपए में उपलब्ध कराया गया था।
Oppo Reno 5 4G के स्पेसिफिकेशन
>> Oppo Reno 5 स्मार्टफोन में 6.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है।
>> इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 765G प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है।
य भी पढ़ें:- OnePlus अब ला रहा फिटनेस बैंड, लॉन्च से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशंस लीक
>> ओप्पो ने फोटोग्राफी के लिए Reno 5 स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद है। साथ ही फोन के फ्रंट में 44MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
>> Oppo Reno 5 स्मार्टफोन में 4,310mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग से लैस है। साथ ही इस हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, 4G और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।