Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़oppo find x7 hands on videos price and specification tipped ahead of 8 january launch - Tech news hindi
वीडियो लीक: बेहद खूबसूरत है OPPO का यह नया फोन, कीमत भी सामने आई

वीडियो लीक: बेहद खूबसूरत है OPPO का यह नया फोन, कीमत भी सामने आई

संक्षेप:

ओप्पो चीन में 8 जनवरी को Oppo Find X7 Series स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले ही Oppo Find X7 और Oppo Find X7 Ultra के डिजाइन सामने आ गए हैं। देखेें वीडियो

Sun, 31 Dec 2023 02:22 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ओप्पो चीन में 8 जनवरी को Oppo Find X7 Series स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले ही Oppo Find X7 और Oppo Find X7 Ultra के डिजाइन सामने आ गए हैं, क्योंकि ब्रांड ने पहले ही अपनी वेबसाइट पर इन दोनों फोन को बुक करने के लिए लिस्ट कर दिया है। अब फाइंड एक्स7 के कुछ हैंड्स-ऑन वीडियो चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर सामने आए हैं, जो इसके फ्रंट और रियर लुक को दिखते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि फोन दिखने में वाकई खूबसूरत हैं और एक यूनिक बैक पैनल के साथ आएंगे।

वीडियो में देखें कैसा दिखता है Oppo Find X7

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऊपर वीडियो में, फाइंड एक्स7 को चार कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है, जिनमें - सी एंड स्काई, डेजर्ट मून सिल्वर, स्मोकी पर्पल और स्टारी स्काई ब्लैक शामिल है। इसके अलावा नीचे भी आप एक वीडियो देख सकते हैं, जिसमें इसका पर्पल वेरिएंट है। ब्लैक और पर्पल कलर को छोड़कर, अन्य दो मॉडल में कैमरा मॉड्यूल के नीचे के हिस्से पर लेदर फिनिश के साथ डुअल-टोन डिजाइन है।

सामने की तरफ, डिवाइस में घुमावदार किनारों के साथ एक पंच-होल स्क्रीन है, और बेजल्स इतने पतले दिखते हैं कि फोन बेजललेस दिखाई देता है। फोन में पीछे की तरफ एक उभरा हुआ और विशाल गोल कैमरा मॉड्यूल है, जिसके ऊपरी-बाएं कोने में एलईडी फ्लैश रखा गया है। इसके लेफ्ट ओर एक अलर्ट स्लाइडर है, जबकि राइट किनारे पर वॉल्यूम और पावर के लिए बटन हैं।

Oppo Find X7 की कीमत और स्पेसिफिकेसन (संभावित)
Oppo Find X7 को 12GB+256G, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB जैसे वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा और इसकी शुरुआती कीमत 3,999 युआन (लगभग 47 हजार रुपये) होने की संभावना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Find X7 में 6.78 इंच का BOE OLED पैनल होगा जो 1.5K रेजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। डाइमेंसिटी 9300 से लैस इस फोन में LPDDR5x रैम, UFS 4.0 स्टोरेज के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी होगी। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा होगा। फोन के रियर में 50-मेगापिक्सेल (सोनी LYT-808), 50-मेगापिक्सेल (सैमसंग JN1 अल्ट्रा-वाइड), 64-मेगापिक्सेल (ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप, 3x जूम) वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। कहा जा रहा है कि फोन के अन्य खास फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक मेटल मिडिल फ्रेम, एक IP64 रेटेड चेसिस और ColorOS 14 पर बेस्ड एंड्रॉयड 14 ओएस देखने को मिलेगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।