Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़oppo f7 price down of rs 3000 know specifications price features

Oppo ने इस फोन को मार्च में ही किया था लॉन्च, अब कर दिया इतना सस्ता

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo ने मार्च महीने में अपने Oppo F7 को लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे 4 जीबी रैम/64 जीबी मेमोरी के साथ लॉन्च किया...

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Tue, 10 July 2018 04:18 PM
हमें फॉलो करें

Oppo ने इस फोन को मार्च में ही किया था लॉन्च, अब कर दिया इतना सस्ता

1 / 3

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo ने मार्च महीने में अपने Oppo F7 को लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे 4 जीबी रैम/64 जीबी मेमोरी के साथ लॉन्च किया था। इसके बाद अगले महीने कंपनी ने 6जीबी/128 जीबी फोन का वेरिएंट बाजार में पेश किया। Oppo के दोनों वेरिएंट स्मार्टफोन की कीमत 21990 और 26990 रुपये थी। 

लॉन्च के कुछ महीने बाद ही Oppo ने अपने F7 स्मार्टफोन की कीमतों में काफी कमी कर दी है। ये दोनों वेरिएंट्स ई कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर कम किए गए हैं। दोनों फोन की कीमत में कंपनी ने 3 हजार रुपये की कटौती की है। 

ये भी पढ़ें: सभी यूजर्स को नहीं खरीदने चाहिए 8 GB रैम वाले फोन, जानिए 5 वजहें

Oppo F7 (3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज)  अब ग्राहक को 19,990 रुपये पर मिलेगा। इसके अलावा Oppo F7 (6 जीबी रैम/128 जीबी) की कीमत 23,990 रुपये का मिलेगा। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि यह कीमत हमेशा के लिए कम की गई है या फिर कुछ दिनों के लिए ही। अगली स्लाइड में जानिए, Oppo F7 के स्पेसिफिकेशंस: 

Oppo F7 Specifications:

2 / 3

Oppo F7 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करने वाला स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन में 6.23 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। इसमें 19:9 का रेशियो होगा। वहीं, फोन में 64 बिट मीडियाटेक हेलियो पी60 ओक्टा कोर एसओसी प्रोसेसर दिया गया है। अगली स्लाइड में पढ़ें, Oppo F7 फोन के और फीचर्स: 
 

Oppo F7 के अन्य फीचर्स:

3 / 3

Oppo F7 में यूजर को 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा सेल्फी प्रेमी यूजर्स के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन फेशियल रिकॉग्निशन के साथ आता है। इसके अलावा Oppo ने एक फीचर जोड़ा है, जिससे शख्स की उम्र, जेंडर, स्किन कलर आदि की जानकारी भी मिल जाएगी। 

ऐप पर पढ़ें