Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़oppo f7 looks like iphone x notch with 25 mp front camera price and specifications says report

Oppo F7: ओप्पो लॉन्च करने जा रहा है शानदार f7 स्मार्टफोन, iPhone X जैसा होगा डिस्प्ले!

oppo f7 launch date in india: एक रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो (oppo) जल्द ही एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन का नाम Oppo F7 होगा। इसके अलावा इसमें 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा...

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान Sun, 25 March 2018 01:52 PM
हमें फॉलो करें

oppo f7 launch date in india: एक रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो (oppo) जल्द ही एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन का नाम Oppo F7 होगा। इसके अलावा इसमें 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। 

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो Oppo f7 पिछले ओप्पो f5 का अगली कड़ी का स्मार्टफोन होगा। माना जा रहा है कि oppo f7 में 6.2 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। 

इसके अलावा इसमें fhd रिजॉल्यूशन हो सकता है। इसके अलावा oppo f7 के बारे में और जानकारी सामने नहीं आ सकी है। वहीं, इसके पहले कंपनी ने Oppo R15 और Oppo R12 Plus पर काम करने के बारे में जानकारी दी थी।

Oppo R15 की बात करें तो यह 6.28 इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 2280*1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन हो सकता है। वहीं, छह जीबी रैम के अलावा इसमें 128 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है। 

वहीं, यह 16 और 5 का रियर कैमरा व 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसके अलावा oppo r15 में कंपनी फिंगरप्रिंट सेंसर भी दे सकती है। 

ऐप पर पढ़ें