Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़OnePlus Nord 3 Launch soon Feature MediaTek Dimensity 9000 SoC and 16GB RAM - Tech news hindi

खत्म नहीं हो रहा OnePlus का जलवा, जल्द ला रहा कम कीमत में 16GB RAM, 50MP कैमरा फोन

वनप्लस भारत में जल्द ही अपना नया नॉर्ड सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। ये फोन OnePlus Nord 3 5G होगा एक मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च होगा। तो चलिए फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर एक नज़र डालें।

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 8 June 2023 05:14 PM
हमें फॉलो करें

OnePlus Nord 3 Launch soon: वनप्लस भारत में जल्द ही अपना नया नॉर्ड सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने भारत में अपने सबसे किफायती स्मार्टफोन के तौर पर Nord CE 3 Lite 5G को लॉन्च किया है। वनप्लस Nord 3 5G के रूप में जल्द ही एक अपर मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च होगा। फोन के चीन में वनप्लस ऐस 2वी के रीबैज वर्जन के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस बीच, OnePlus Nord 3 फोन को आधिकारिक लॉन्च की पुष्टि से पहले गीकबेंच वेबसाइट पर देखा गया है।

गीकबेंच पर दी गई लिस्टिंग से वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन के बारे में कुछ प्रमुख फीचर्स की पुष्टि करती है। आइए OnePlus Nord 3 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर एक नज़र डालें।

 

 

OnePlus Nord 3 5G स्पेसिफिकेशन और फीचर्स (संभावित)
OnePlus Nord 3 5G के इस महीने के अंत में या जुलाई में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले फोन को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। नॉर्ड 3 का मॉडल नंबर CPH2493 है। लिस्टिंग के अनुसार, डिवाइस में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में SoC Mali-G710 GPU भी है। इन विवरणों से पता चलता है कि नॉर्ड 3 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर होगा। इसे 16GB रैम के साथ लिस्ट किया गया है, जो किसी भी नॉर्ड सीरीज के फोन में सबसे ज्यादा हो सकता है। 

हम उम्मीद कर सकते हैं कि वनप्लस भारत और अन्य बाजारों में 8 जीबी रैम के साथ फोन लॉन्च करेगा। डिवाइस 128GB और 256GB स्टोरेज पैक कर सकता है। भारत में नॉर्ड 3 में 50MP का मुख्य कैमरा हो सकता है। Nord 3 5G फोन की कीमत भारत में 30,000 रुपये से 32,000 रुपये के बीच बताई जा रही है।

 

 

आइए एक नजर डालते हैं नॉर्ड 3 के अब तक लीक हुए स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर: 
डिस्प्ले: 6.74-इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ। 
परफॉर्मेंस: माली-जी710 जीपीयू के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 एसओसी।
रैम/ स्टोरेज: 8GB/ 16GB, 128GB/ 256GB।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग: बॉक्स से बाहर 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी।
रियर कैमरा: 50MP मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर।
फ्रंट कैमरा: 16MP कैमरा
 

ऐप पर पढ़ें