Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़OnePlus Nord 2 5G to launch today on 22 July get good Processor battery 50MP camera at reasonable price biggest launch of 2021 - Tech news hindi

OnePlus Nord 2 5G आज होगा भारत में लॉन्च, 30000 से कम हो सकती है कीमत, जानिए फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स

OnePlus आज यानी 21 जुलाई को शाम 7:30 बजे भारत में अपना फ्लैगशिप फोन OnePlus Nord 2 5G को लॉन्च करने वाली है। लेकिन लॉन्च से पहले ही कंपनी फोन के कई फीचर्स से जुड़ी जानकारी दे दी है। इसके साथ ही लीक...

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Thu, 22 July 2021 08:38 AM
हमें फॉलो करें

OnePlus आज यानी 21 जुलाई को शाम 7:30 बजे भारत में अपना फ्लैगशिप फोन OnePlus Nord 2 5G को लॉन्च करने वाली है। लेकिन लॉन्च से पहले ही कंपनी फोन के कई फीचर्स से जुड़ी जानकारी दे दी है। इसके साथ ही लीक रिपोर्ट्स से भी इस फोन से जुड़ी काफी डिटेल्स मिल गई हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फोन दो वेरिएंट्स के साथ बाजार में उतारा जाएगा। OnePlus Nord 2 5G के बेस वैरिएंट की कीमत 30,000 रुपये से कम हो सकती है। फोन के साथ वनप्लस ट्रूली वायरलेस स्टीरियो इयरबड्स OnePlus Buds Pro को भी आज लॉन्च करने वाला है। तो आइए आपको बताते हैं इस फ़ोन से जुड़ी अभी तक सामने आई डिटेल्स की जानकारी: 

 

OnePlus Nord 2 5G लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन कैसे देखें?
OnePlus Nord 2 5G के लॉन्च इवेंट (Launch Event) को वर्चुअली होस्ट किया जा रहा है। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग आप वनप्लस नॉर्ड यूट्यूब चैनल देख सकते हैं। इस फोन को आज शाम 7:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही स्ट्रीमिंग देखने के लिए आप YouTube पर आधिकारिक OnePlus पेज पर भी जा सकते हैं। 

 

OnePlus Nord 2 5G की भारत में क्या हो सकती है कीमत?
OnePlus Nord 2 5G स्मार्टफोन की कीमत 30,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। हालांकि भारत में OnePlus Nord 2 की कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और टिपस्टर की माने तो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 29,999 रुपये हो सकती है। 

 

oneplus nord 2

 

OnePlus Nord 2 5G कैमरा 
जहां तक ​​कैमरे का सवाल है, OnePlus Nord 2 5G में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। Nord 2 5G का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। तो वहीं सेकेंडरी कैमरा 8MP का और तीसरा कैमरा 2MP का  होने की उम्मीद है।  इसमें एआई वीडियो एन्केसमेंट फीचर दिया जाएगा, जिससे रिकॉर्डिंग के समय HDR इफेक्ट शुरू होगा। सेल्फी कैमरे के रूप में फोन में 32MP का कैमरा शामिल हो सकता है।

 

OnePlus Nord 2 5G प्रोसेसर 
यह वनप्लस का पहला स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम चिपसेट के साथ नहीं आया है। OnePlus Nord 2 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 चिपसेट के साथ आएगा। डिवाइस 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ 8GB और 12GB रैम के साथ उपलब्ध हो सकता है।

 

OnePlus Nord 2 5G बैटरी 
डिवाइस में 4,500mAh की बैटरी होगी जो OnePlus WarpCharge 65 फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। ये तकनीक फोन को 15 मिनट में पूरे दिन चलने लायक चार्ज कर देगी। 

 

OnePlus Nord 2 5G के अन्य स्पेसिफिकेशन 
OnePlus Nord 2 5G फोन 6.43-इंच AMOLED पंच होल डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट पैनल, 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो और फुल HD+ रेजोल्यूशन के साथ आ सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।  डिवाइस Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित OxygenOS पर चलेगा।

 

OnePlus Buds Pro भी होंगे आज लॉन्च
OnePlus आज OnePlus Buds Pro भी लॉन्च कर सकती है। ये पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Buds का अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी अब इसे एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC) सपोर्ट के साथ उतारेगी। इस ईयरबड्स में बेहतर साउंड क्वॉलिटी के साथ टच और जेस्चर कंट्रोल मिलेगा। माना जा रहा है कि इसमें 30 घंटे से ज्यादा बैटरी बैकअप मिल सकता है। वहीं इसकी कीमत पांच हजार रुपये से ज्यादा हो सकती है।

ऐप पर पढ़ें