Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़OnePlus Ace 3 launch set for December 100W wired fast charging 16GB ram - Tech news hindi
थम नहीं रहा OnePlus का जलवा, कई तगड़े फीचर्स के साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन ला रही कंपनी

थम नहीं रहा OnePlus का जलवा, कई तगड़े फीचर्स के साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन ला रही कंपनी

संक्षेप: रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनप्लस जल्द ही चीन में Oneplus Ace 3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। एक चीनी रिटेलर वेबसाइट ने अपकमिंग वनप्लस ऐस स्मार्टफोन की संभावित लॉन्च डेट का भी खुलासा किया है।

Mon, 4 Dec 2023 09:21 PMHimani Gupta लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

OnePlus कल 5 दिसंबर को चीन में OnePlus 12 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। BBK-ग्रुप के स्वामित्व वाली दिग्गज कंपनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म Weibo पर अलग टीज़र के माध्यम से अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के फीचर्स को टीज़ कर रही है। MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार अपकमिंग OnePlus 12R 5G स्मार्टफोन को चीन क्वालिटी सर्टिफिकेशन (CQC) सहित विभिन्न सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चूका है। वनप्लस भारत में वनप्लस 12आर मॉनिकर के तहत वनप्लस ऐस 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।

वनप्लस ने भारत और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में वनप्लस 11आर 5जी मॉनिकर के तहत वनप्लस ऐस 2 स्मार्टफोन को रीब्रांड किया। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनप्लस जल्द ही चीन में Oneplus Ace 3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। पिछले लीक से पता चला था कि वनप्लस 23 जनवरी को भारत में वनप्लस 12 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। एक चीनी रिटेलर वेबसाइट ने अपकमिंग वनप्लस ऐस स्मार्टफोन की संभावित लॉन्च डेट का भी खुलासा किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

Weibo पर एक विश्वसनीय टिपस्टर WHYLAB ने खुलासा किया कि वनप्लस का Ace स्मार्टफोन दिसंबर में चीन में लॉन्च करेगा। वैश्विक लॉन्च से पहले स्मार्टफोन सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा। एक चीनी रिटेलर के कथित स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि वनप्लस 17 दिसंबर को चीन में डिवाइस लॉन्च करेगा।

OnePlus Ace 3 के संभावित फीचर्स 
वनप्लस ऐस 5G के CQC सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि डिवाइस में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट होगा। कैमरा एफवी 5 सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि आगामी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। सेटअप में f/1.8 अपर्चर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS), 24.6 मिमी फोकल लेंथ और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (EIS) के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर शामिल होगा। प्राइमरी सेंसर f/2.2 अपर्चर और EIS और 32MP टेलीफोटो लेंस के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर के साथ जोड़ा जाएगा।

डिवाइस में f/2.4 अपर्चर और EIS के साथ 16MP का सेल्फी शूटर होगा। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC को स्पोर्ट करेगा। स्मार्टफोन को 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। यह डिवाइस चीन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 14 पर आधारित ColorOS 14 पर चलेगा। डिवाइस का ग्लोबल वैरिएंट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर आधारित ऑक्सीजन ओएस 14 के साथ आएगा। आगामी डिवाइस को मेटल फ्रेम और गनमेटल ग्रे-ग्लास बॉडी से लैस करने की भी जानकारी है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।