दमदार प्रोसेसर के साथ आ रहा OnePlus 12R, मिलेगी 100W चार्जिंग और तगड़ी बैटरी
OnePlus का दमदार फोन जल्द ही बाजार में एंट्री करने वाला है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 12R की। फोन को OnePlus 11R 5G के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। क्या होगा खास, डिटेल में पढ़ें

OnePlus का दमदार फोन जल्द ही बाजार में एंट्री करने वाला है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 12R की। फोन को OnePlus 11R 5G के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया जाएगा, जिसे इस साल फरवरी में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। अब ब्रांड तेजी से OnePlus 12R पर काम कर रहा है। कंपनी ने अभी तक OnePlus 12R की लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इससे पहले, इसके स्पेसिफिकेशन वेब पर लीक हो गए हैं। कहा जा रहा है कि अपकमिंग फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर चलेगा। बताया गया है कि इसमें 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी होगी। OnePlus 12R के अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
सामने आई OnePlus 12R की डिटेल
टिप्स्टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने एक्स (पहले ट्विटर) पर OnePlus 12R की लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन का हिंट दिया है। उन्होंने दावा किया कि फोन 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इसे वनप्लस ऐस 3 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 11R 5G को चीन में वनप्लस ऐस 2 के रूप में लॉन्च किया गया है।
अपकमिंग OnePlus 12R में क्या होगा खास
लीक के अनुसार, वनप्लस 12R एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलेगा और इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले होगा। इसे स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर सै लैस किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 32 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 16 मेगापिक्सेल का कैमरा हो सकता है।
कहा जा रहा है कि OnePlus 12R में अलर्ट स्लाइडर और स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं। टिप्स्टर के मुताबिक, इसमें 5500mAh की बैटरी होगी जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ये पिछले लीक के समान ही है।
OnePlus 11R 5G की कीमत और खासियत
मौजूदा OnePlus 11R 5G में 6.74 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका एडॉप्टिव डायनामिक रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। यह Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 50 मेगापिक्सेल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके 8GB+256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए 39,999 रुपये और 16GB+256G स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है।
टिप्स्टर योगेश बरार का ट्वीट
( कवर फोटो क्रेडिट-cnet)
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


