वनप्लस लवर्स के लिए खुशखबरी: भारत में इस दिन लॉन्च होगा OnePlus 12 और 12R, कंपनी ने कन्फर्म की डेट OnePlus 12 series launch date in India Confirm 23 January check expected price and features - Tech news hindi, Gadgets Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़OnePlus 12 series launch date in India Confirm 23 January check expected price and features - Tech news hindi

वनप्लस लवर्स के लिए खुशखबरी: भारत में इस दिन लॉन्च होगा OnePlus 12 और 12R, कंपनी ने कन्फर्म की डेट

OnePlus 12 Launch Date India: भारत में OnePlus 12 और OnePlus 12R की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है। वनप्लस ने पुष्टि की है कि फ्लैगशिप फोन की घोषणा 23 जनवरी को देश में की जाएगी। जानिए टाइम:

Himani Gupta लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीFri, 15 Dec 2023 09:28 PM
share Share
Follow Us on
वनप्लस लवर्स के लिए खुशखबरी: भारत में इस दिन लॉन्च होगा OnePlus 12 और 12R, कंपनी ने कन्फर्म की डेट

OnePlus 12 Launch Date India: भारत में OnePlus 12 और OnePlus 12R की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है। वनप्लस ने पुष्टि की है कि फ्लैगशिप फोन की घोषणा 23 जनवरी को देश में की जाएगी। जो पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च होने के बाद ये फोन अब ग्लोबली दस्तक देने वाले हैं। वनप्लस अपकमिंग लॉन्च इवेंट को "स्मूथ बियॉन्ड बिलीफ" टैगलाइन के साथ टीज़ कर रहा है. वनप्लस 12 के लॉन्च इवेंट और फोन से जुड़ी डिटेल्स पर एक नज़र डालें।

 

OnePlus 12, OnePlus 12R की भारत में लॉन्च डेट और टाइम 
वनप्लस इस महीने अपनी 10वीं सालगिरह मना रहा है। ब्रांड ने पुष्टि की है कि OnePlus 12 और OnePlus 12R फोन 23 जनवरी, 2024 को भारत और वैश्विक स्तर पर लॉन्च होंगे। भारत में, लाइव इवेंट शाम 7:30 बजे पर शुरू होगा। वनप्लस ने यह भी पुष्टि की कि R-सीरीज़ वनप्लस 12R के साथ पहली बार भारत और चीन के बाहर सेल के लिए उपलब्ध होगी। 

OnePlus 12 की खूबियां
> प्रोसेसर: OnePlus 12 स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लाया गया है।
> रैम और स्टोरेज: OnePlus 12 स्मार्टफोन चार वेरिएंट 12 GB RAM + 256 GB storage, 16 GB RAM + 512 GB storage, 16 GB RAM + 1 TB storage और 24 GB RAM + 1 TB storage में लाया गया है।
> डिस्प्ले: OnePlus 12 फोन 6.82 इंच BOE X1 OLED screen, 2K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
> एंड्रॉइड सिस्टम- OnePlus 12 फोन Android 14 बेस्ड ColorOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।
> कैमरा- OnePlus 12 फोन 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 64MP 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन 32MP कैमरा के साथ आता है।
> बैटरी- OnePlus 12 फोन 5,400mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है।

OnePlus 12 स्मार्टफोन की कीमत चीन में 
OnePlus 12 स्मार्टफोन की कीमत 4,299 Yuan (लगभग 50040 रुपये) से शुरू होती है। 16 GB RAM + 512 GB storage वेरिएंट की कीमत 4799 Yuan (लगभग 55860 रुपये), 16 GB RAM + 1 TB storage वेरिएंट की कीमत 5299 Yuan (लगभग 61680 रुपये) और 24 GB RAM + 1 TB storage की कीमत 5799 Yuan (लगभग 67500 रुपये) है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।