
कन्फर्म हुई OnePlus 10 Pro की लॉन्च डेट! ऐसे करें फोन को खरीदने के लिए प्री-रजिस्टर
वनप्लस की नई सीरीज OnePlus 10 सीरीज के लॉन्च की तारीख आखिरकार सामने आ गई है। Weibo पर एक आधिकारिक पोस्ट के अनुसार, OnePlus 10 Pro की बुकिंग अब चीन में शुरू हो गई है, जिसका मतलब है कि फ्लैगशिप फोन को...
वनप्लस की नई सीरीज OnePlus 10 सीरीज के लॉन्च की तारीख आखिरकार सामने आ गई है। Weibo पर एक आधिकारिक पोस्ट के अनुसार, OnePlus 10 Pro की बुकिंग अब चीन में शुरू हो गई है, जिसका मतलब है कि फ्लैगशिप फोन को जल्द ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा और इसमें अब अधिक समय नहीं लगना चाहिए। अगर आप इस फ़ोन को प्री-रजिस्टर करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- महंगाई में राहत: ये हैं Airtel, Vi, Jio और BSNL के सबसे सस्ते प्लान, कम कीमत में मिलेगा खूब सारा डेटा
OnePlus 10 सीरीज की प्री-सेल चीन में 4 जनवरी को रात 10 बजे शुरू होगी और बुकिंग पूरी तरह से मुफ्त है। प्री-रजिस्ट्रेशन करने वालों को कंपनी 1000 युआन या लगभग 157 डॉलर का कोई फ्री गिफ्ट प्रदान करेगी। इससे पहले, ओप्पो के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर और वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने घोषणा की थी कि वनप्लस 10 प्रो जनवरी 2022 में लाइव होगा। अफवाहों ने पहले 5 जनवरी की रिलीज़ की तारीख निर्धारित की थी, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर एक दिन पहले होने की पुष्टि की गई है।
OnePlus 10 Pro के स्पेसिफिकेशन
OnePlus का यह स्मार्टफोन 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आने की अफवाह है। पीछे की तरफ, फोन में 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP का मैंन कैमरा और 3x ज़ूम वाला 8MP का टेलीफोटो लेंस हो सकता है। टिपस्टर का कहना है कि OnePlus 10 Pro Android 12 आधारित ColorOS 12 कस्टम UI पर चलेगा। हैंडसेट 80 वाट वायर्ड चार्जिंग और 50 वाट वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकता है। स्मार्टफोन में 6.7-इंच 1440p LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है। स्क्रीन 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- Aadhaar से जुड़े इस नंबर को जरूर रखें संभालकर, गुम या चोरी हो जाने पर मिनटों में घर बैठे बन जाएगा नया कार्ड
ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्ऱॉयड 12 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है। डिजिटल चैट स्टेशन ने इसके अलावा फोन के फीचर और स्पेसफिकेशन के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह फोन 12जीबी तक की LPDDR5 रैम और 256जीबी तक के UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है। वहीं, प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट ऑफर कर सकती है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




