Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Nokia 9 will run on Android Oreo 8.0

एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित हो सकता है नोकिया 9

एचएमडी ग्लोबल ने हाल में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया8 लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 को लेकर चर्चा में है। इस फोन के बारे में नई जानकारियां सामने आई हैं। हालांकि,...

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीThu, 14 Sep 2017 03:35 PM
हमें फॉलो करें

एचएमडी ग्लोबल ने हाल में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया8 लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 को लेकर चर्चा में है। इस फोन के बारे में नई जानकारियां सामने आई हैं। हालांकि,  इस स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी पहले भी लीक हो चुकी हैं, लेकिन नई लीक में कुछ दिलचस्प फीचर और चीजें पता चली हैं। पहले कहा जा रहा था कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ आएगा। लेकिन,  नई जानकारी में पता चला है कि यह फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित होगा। इस स्मार्टपोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा। खास बात यह है कि इसके एक या फिर दोनों ही कैमरे 12 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। यह 4 के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आएगा। नई जानकारी में यह भी बात सामने आई है कि इसके रियर कैमरे वाले हिस्से में एलईडी फ्लैश के साथ दो सैंसर भी हो सकते हैं। पुरानी लीक में जहां 5.5 इंच डिस्प्ले की बात थी, लेकिन नई लीक में 5.2 या 5.3 इंच के डिस्प्ले का जिक्र है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, एड्रेनो 540 जीपीयू और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की भी जानकारी है। नोकिया 9 के अन्य फीचर में फिंगरप्रिंट स्कैनर, आईपी 68 सर्टिफिकेशन, क्विक चार्ज सपोर्ट और एक आइरिस स्कैनर भी शामिल हैं। अब तक लीक हुई इन जानकारियों के आधार पर कहा जा सकता है कि नोकिया 9 स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन के मामले में काफी खास होगा। हालांकि, एचएमडी ग्लोबल की ओर से हैंडसेट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

ऐप पर पढ़ें