Nokia 7.1 आज हो सकता है लॉन्च, जानिए कैसे देखें पूरा इवेंट LIVE
एचएमडी ग्लोबल आज लंदन में होने वाले ग्लोबल इवेंट में अपने नए स्मार्टफोन Nokia 7.1 को लॉन्च कर सकती है। यह इवेंट लंदन के समयानुसार शाम 5 बजे (रात 9:30 भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। इस इवेंट को भारत...
एचएमडी ग्लोबल आज लंदन में होने वाले ग्लोबल इवेंट में अपने नए स्मार्टफोन Nokia 7.1 को लॉन्च कर सकती है। यह इवेंट लंदन के समयानुसार शाम 5 बजे (रात 9:30 भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। इस इवेंट को भारत समेत दुनियाभर में यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा। मालूम हो कि एचएमडी ग्लोबल ने अपने इस इवेंट के लिए कुछ दिनों पहले मीडिया इनवाइट्स भेजे थे।
जानिए कैसे देखें Nokia 7.1 launch event live stream
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि यह पूरा इवेंट यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकता है। बस आपको नीचे दिए गए लिंक पर रात 9:30 बजे क्लिक करना है और पूरे इवेंट को लाइव देख सकेंगे।
Nokia 7.1 price, specifications
Nokia 7.1 की कीमत बताई जा रही है कि तकरीबन 29,500 रुपये होगी। यह बेस मॉडल 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाली की होगी। वहीं, 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 33700 रुपये हो सकती है। इसके अलावा Nokia 7.1 स्मार्टफोन ब्लू और स्टील ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। डिजाइन की बात करें तो यह फोन iPhone X जैसे नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा।
Nokia 7.1 फोन में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो दिया जा सकता है। इसके अलावा इसकी स्क्रीन 5.84 इंच की फुल एचडी + (1080*2244 पिक्सल्स) की होगी। वहीं, रेशियो 18:7:9 का हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो Nokia 7.1 फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 एसओसी प्रोसेसर दिया जाएगा।
वहीं, Nokia 7.1 के कैमरे की बात करें तो यह डुअल रियर सेटअप (12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल) के साथ आ सकता है। इसमें 4 के सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं, फ्रंट में फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।