Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Nokia 2660 Flip Feature Phone launch soon Price Revealed check It Costs in Different Markets - Tech news hindi

याद आएंगे पुराने दिन: Nokia नए अवतार में ला रहा शानदार फोन, फीचर्स दमदार और कीमत बहुत ही किफायती

HMD Global जल्द अपना एक फीचर फोन लॉन्च करने वाली है जो दो स्क्रीन के साथ आएगा। नए डिवाइस में क्लैमशेल डिज़ाइन है और यह तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में आता है। Nokia 2660 Flip फोन की जानें क्या है खासियत:

याद आएंगे पुराने दिन: Nokia नए अवतार में ला रहा शानदार फोन, फीचर्स दमदार और कीमत बहुत ही किफायती
Himani Gupta लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 8 Aug 2022 03:53 PM
हमें फॉलो करें

HMD Global जल्द अपना एक फीचर फोन लॉन्च करने वाली है जो दो स्क्रीन के साथ आएगा। नए डिवाइस में क्लैमशेल डिज़ाइन है और यह तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में आता है। Nokia 2660 Flip Unisoc T107 SoC द्वारा संचालित है और 48MB रैम और 128MB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। इसमें 2.8 इंच का क्यूवीजीए प्राइमरी डिस्प्ले है। Nokia 2660 Flip वायरलेस FM स्ट्रीमिंग सपोर्ट देता है। नया फीचर फोन 1,450mAh की बैटरी के साथ आने वाला है।

 

Nokia 2660 फ्लिप की कीमत, उपलब्धता
यूके में Nokia 2660 Flip की कीमत 64.99 यूरो (करीब 5,000 रुपये) रखी गई है। इसे ब्लैक, ब्लू और रेड शेड्स में आएगा। चीन में, नया नोकिया फीचर फोन CNY 429 (लगभग 5,000 रुपये) के प्राइस टैग पर लिस्ट किया गया है। फ्रांस में, फोन की कीमत EUR 79.99 (लगभग 6,000 रुपये) है।

कंपनी ने अभी तक भारत में Nokia 2660 Flip की कीमत और उपलब्धता की घोषणा नहीं की है। फोन की घोषणा इससे पहले जुलाई में Nokia 8210 4G और Nokia 5710 XpressAudio के साथ की गई थी।

 

Nokia 2660 Flip की खासियत
डुअल-सिम नोकिया 2660 Flip S30+ OS पर चलता है और इसमें दो डिस्प्ले हैं। अंदर की तरफ 2.8 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले और बाहर की तरफ 1.77 इंच का क्यूक्यूवीजीए डिस्प्ले है। क्लैमशेल फोन एक Unisoc T107 SoC से लैस है और यह एक VGA कैमरा को स्पोर्ट करता है। फीचर फोन में 48MB रैम और 128MB इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन 1450mAh की बैटरी पैक करता है और FM रेडियो के साथ आता है जिसमें वायरलेस सपोर्ट के साथ-साथ MP3 प्लेयर भी है।

ऐप पर पढ़ें