सेल शुरू: पूरे ₹4000 कम में लें Moto Edge 40 Neo, यह सबसे हल्का वॉटरप्रूफ 5G फोन
Motorola Edge 40 Neo 5G की पहली सेल आज से शुरू हो रही है। फोन Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अच्छी बात यह है कि पहली सेल में स्मार्टफोन 4,000 रुपये कम में मिल रहा है।

Motorola ने पिछले हफ्ते भारतीय बाजार में Motorola Edge 40 Neo 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। फोन आज से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। अच्छी बात यह है कि पहली सेल में स्मार्टफोन 4,000 रुपये कम में मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि IP68 (वॉटरप्रूफ) रेटिंग के साथ आने वाला यह दुनिया का सबसे हल्का 5G फोन है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7030 प्रोसेसर और 12GB तक रैम से लैस है। इसमें 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी भी है। खरीदने का प्लान है, तो चलिए बताते हैं कीमत, ऑफर और फीचर्स के बारे में सबकुछ...
4000 रुपये सस्ता मिल रहा Moto Edge 40 Neo
रैम और स्टोरेज के हिसाब से फोन दो वेरिएंट में आता है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है जबकि 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। फोन दो कलर ब्लैक ब्यूटी, कैनेल बे और सुदिंग सी कलर ऑप्शन में आता है।
फेस्टिव सीजन के लिए इंट्रोडक्टरी प्राइस के तौर पर मोटोरोला दोनों ही वेरिएंट पर 3000 रुपये की छूट दे रहा है। इसके अलावा, खरीदार आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदी कर 1000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट का भी लाभ उठा सकते हैं। ऑफर के बाद, 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 12GB रैम वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये हो जाएगी। Moto Edge 40 Neo आज (28 सितंबर) शाम 7:00 बजे से विशेष रूप से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Motorola Edge 40 Neo की खासियत
नए मोटोरोला एज 40 नियो 5G स्मार्टफोन में 6.55 इंच का pOLED डिस्प्ले है, जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट का पहला फोन है, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले 10 बिट कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। इतनी है नहीं, कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7030 प्रोसेसर से लैस दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। फोन के डिस्प्ले में 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ-साथ HDR10+ कंटेंट को सपोर्ट मिलता है।
12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज
रैम और स्टोरेज के हिसाब से भारत में फोन को दो वेरिएंट में आता है। बेस वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है जबकि इसके टॉप-एंड वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है। फोन एंड्रॉयड 13 पर बूट करता है और कंपनी का कहना है कि फोन को दो ओएस अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त होंगे। यानी फोन एंड्रॉयड 14 और एंड्रॉयड 15 के लिए अपग्रेडेबल है।
50MP मेन रियर कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए, फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सेल प्राइमरी सेंसर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सेल का कैमरा है, जो सेंटर पंच-होल कटआउट में लगा हुआ है।

IP68 रेटिंग वाला सबसे हल्का 5G फोन
कंपनी ने यह भी दावा किया है कि फोन डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट IP68 रेटिंग के साथ आने वाला सबसे हल्का 5G फोन है। फोन पानी में 30 मिनट तक डूबे रहने पर भी काम करेगा। और आप इसे बारिश में भी बेझिझक यूज कर पाएंगे। दमदार साउंड के लिए फोन में डुअल स्पीकर सेटअप है। मोटो के नए 5G फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 6ई, ब्लूटूथ 5.3, जीएनएसएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं। फोन में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 15 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाती है।
(कवर फोटो क्रेडिट-trustedreviews)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




