Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Moto G51 5G Spotted on NBTC Certification Site Hints Imminent Launch could be in budget range - Tech news hindi

आ रहा है Motorola का बजट 5G स्मार्टफोन Moto G51 5G, कम कीमत वाले इस फोन में मिलेगें शानदार फीचर्स

Moto G51 5G के इसी महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। इस लॉन्च से पहले, फोन को थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इस लेटेस्ट सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि Moto G51 5G का लॉन्च बहुत दूर...

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Wed, 3 Nov 2021 08:51 AM
हमें फॉलो करें

Moto G51 5G के इसी महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। इस लॉन्च से पहले, फोन को थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इस लेटेस्ट सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि Moto G51 5G का लॉन्च बहुत दूर नहीं है। फोन पहले भी कई मौकों पर लीक हो चुका है। इसे चीन की 3C और US' FCC जैसी अन्य सर्टिफिकेशन साइटों पर भी देखा गया है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि Moto G51 5G दुनिया भर के बाजारों में लॉन्च के लिए तैयार है।

 

 

वहीं टिप्सटर अभिषेक यादव ने Moto G51 5G को NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर XT2171-2 के साथ देखा। इसी मॉडल नंबर को चीन में 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था। NBTC सर्टिफिकेशन से फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन संकेत मिलता है कि हैंडसेट लॉन्च हो सकता है। पिछली रिपोर्टें नवंबर के लॉन्च की ओर इशारा करती हैं, जिसका मतलब है मोटोरोला जल्द ही Moto G51 5G को टीज़ करना शुरू कर सकता है।

 

Moto G51 5G के संभावित फीचर्स 
Moto G51 5G को इससे पहले गीकबेंच पर देखा गया है और लिस्टिंग से पता चलता है कि अपकमिंग फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G SoC पर चल सकता है, जिसे 4GB रैम के साथ जोड़ा जा सकता है। गीकबेंच के अनुसार, स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलने की संभावना है।

 

 

Moto G51 5G को हाल ही में 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था, जिससे पता चलता है कि फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इससे पता चलता है कि Moto G51 5G एक बजट फोन हो सकता है। एक पिछली रिपोर्ट बताती है कि फोन का कोडनेम 'साइप्रस 5जी' हो सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा के साथ 13-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर होने की संभावना है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। इसके अलावा, Moto G51 5G में फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है।

ऐप पर पढ़ें