Moto का फोल्डेबल फोन खरीदने का सपना होगा सच, Amazon पर मिल रहा 20,000 रुपये सस्ता

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अमेजन पर Moto Days सेल चल रही है। इस सेल के दौरान मोटोरोला के स्मार्टफोन्स पर बम्पर छूट मिल रही है। इस सेल में मोटो के फोल्डेबल फोन Motorola Razr 40 Ultra पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।

Moto का फोल्डेबल फोन खरीदने का सपना होगा सच, Amazon पर मिल रहा 20,000 रुपये सस्ता

अमेजन पर Moto Days सेल चल रही है। इस सेल के दौरान मोटोरोला के स्मार्टफोन्स पर बम्पर छूट मिल रही है। इसके साथ ही कई बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ तो स्मार्टफोन्स को आधी कीमत पर ख़रीदा जा सकता है। इस सेल में मोटो के फोल्डेबल फोन Motorola Razr 40 Ultra पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप अपने लिए फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपको इस फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले सभी ऑफर्स और डील  के बारे में बता रहे हैं।

 

Motorola Razr 40 Ultra पर डिस्काउंट ऑफर्स 
Motorola Razr 40 अल्ट्रा (8GB+256GB) को जबरदस्त ऑफर और डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। बता दें कि मोटो ने इस फोन को 89,999 रुपये के प्राइसटैग के साथ लॉन्च किया था। अब अमेजन इंडिया पर चल रही सेल में यह फोन 69,999 रुपये में मिल रहा है। फोन खरीदने पर Amex Credit Card से 1500 रुपये तक ई छूट मिल जाएगी। कंपनी इस फोन पर 19,750 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।

ये भी पढ़ें:- Jio ने की Airtel की छुट्टी: 90 दिन तक जितनी मर्ज़ी करें बातें, 180GB डेटा और SMS सब फ्री

Motorola Razr 40 Ultra के फीचर्स 
फोन में 3.6 इंच का क्विकव्यू pOLED कवर डिस्प्ले है, जिसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, एचडीआर 10+ और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन मिलता है। इसके अलावा, फोन में 6.9 इंच का फ्लेक्सव्यू pOLED मेन डिस्प्ले है, जिसमें 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। 

फोन में OIS के साथ 12 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। सेल्फी के लिए, फ्रंट में 32 मेगापिक्सेल का लेंस है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3800mAh बैटरी है और इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है। फोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर है। फोन के अन्य खास फीचर्स में साइड माउंटडेट फिंगरप्रिंट स्कैनर, डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंट के लिए IP52 रेटिंग, 5G सपोर्ट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस शामिल है।

ये भी पढ़ें:- FREE में लगवाएं Jio का Wifi: ₹599 में Unlimited इंटरनेट, TV चैनल, 13 OTT, 30 दिन तक जी भर कर बातें

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Moto का फोल्डेबल फोन खरीदने का सपना होगा सच, मिल रहा 20000 रुपये सस्ता