Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Mi TV EA70 2022 4K TV With 70-Inch Display and Stereo Speakers Launched price 40 thousand rupees - Tech news hindi

घर बन जाएगा सिनेमा हॉल! आ गया 70 इंच वाला Xiaomi का जबरदस्त Smart TV, बेहद ही कम है कीमत

Xiaomi Mi TV EA70 2022 70-इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। 4K टीवी 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर और दो स्टीरियो स्पीकर से लैस है। Xiaomi का कहना है कि टीवी में प्रीमियम वन-पीस 2mm मेटल फ्रेम है जो...

घर बन जाएगा सिनेमा हॉल! आ गया 70 इंच वाला Xiaomi का जबरदस्त Smart TV, बेहद ही कम है कीमत
Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Mon, 27 Dec 2021 05:59 PM
हमें फॉलो करें

Xiaomi Mi TV EA70 2022 70-इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। 4K टीवी 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर और दो स्टीरियो स्पीकर से लैस है। Xiaomi का कहना है कि टीवी में प्रीमियम वन-पीस 2mm मेटल फ्रेम है जो 97.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो प्रदान करता है। Mi का कहना है कि टीवी MIUI चलाता है जो मास कंटेंट सर्च और स्मार्ट वॉयस कंट्रोल को सपोर्ट करता है। Xiaomi TV ब्लूटूथ वॉयस रिमोट कंट्रोल के साथ आता है।

 

Xiaomi Mi TV EA70 2022 कीमत
Xiaomi Mi TV EA70 2022 की कीमत चीन में CNY 3,299 (लगभग 38,800) रखी की गई है। यह अब चीन में Xiaomi ऑनलाइन स्टोर mi.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। टीवी की सेल 31 दिसंबर से शुरू होगी और यह ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

 

Xiaomi Mi TV EA70 2022 स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi Mi TV EA70 2022 में 70-इंच (3,840x2,160 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसमें 176-डिग्री व्यूइंग एंगल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 300 निट्स ब्राइटनेस है। टीवी माली जीपीयू के साथ क्वाड-कोर प्रोसेसर पर चलता है। इसे 1.5GB रैम और 8GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पैक किया गया है। टीवी MIUI पर चलता है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह बेहतर वॉयस कंट्रोल और एक मिनिमलिस्ट मोड की पेशकश करता है, जिसे बड़ों द्वारा आसानी से समझा जा सकता है।

 

 

Xiaomi Mi TV EA70 2022 पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में ब्लूटूथ, वाई-फाई (2.4GHz), और इन्फ्रारेड शामिल हैं। यह दो एचडीएमआई पोर्ट, एक एवी पोर्ट, एक एटीवी/डीटीएमबी पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक एस/पीडीआईएफ पोर्ट और एक ईथरनेट पोर्ट के साथ आता है। टीवी में DTS-HD सपोर्ट के साथ दो 10W स्पीकर हैं, और स्टैंड के साथ इसका वजन लगभग 19.5kg है। Xiaomi TV ब्लूटूथ वॉयस रिमोट कंट्रोल के साथ आता है।

ऐप पर पढ़ें