Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Mi Band 6 Launched In India Comes With 30 Exercise Modes and 14 Days Battery Life price 3499 rupee - Tech news hindi

आ गया Xiaomi का नया फिटनेस बैंड Mi Band 6, बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और 30 एक्सरसाइज मोड से है लैस

Xiaomi India ने आखिरकार भारत में Mi Band 6 लॉन्च कर दिया है। इस फिटनेस बैंड को सबसे पहले इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। Mi Band 6, Mi Band 5 की तुलना में बड़ी OLED स्क्रीन के साथ आया...

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Thu, 26 Aug 2021 02:37 PM
हमें फॉलो करें

Xiaomi India ने आखिरकार भारत में Mi Band 6 लॉन्च कर दिया है। इस फिटनेस बैंड को सबसे पहले इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। Mi Band 6, Mi Band 5 की तुलना में बड़ी OLED स्क्रीन के साथ आया है। बैंड में 1.56-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है। Xiaomi ने आज अपने 'स्मार्टर लिविंग इवेंट' में इसको लॉन्च किया है। ये नया फिटनेस ट्रैकर SpO2 सेंसर और 30 स्पोर्ट्स मोड के साथ पेश हुआ है। आइए जानते हैं इस Mi Smart Band 6 के फीचर्स और कीमत के बारे में सबकुछ: 

 

Mi Smart Band 6 की कीमत 
शाओमी एमआई बैंड 6 की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। Mi Band 6 की पहली सेल 30 अगस्त को Mi.com, Amazon India, Mi Home और अन्य रिटेल आउटलेट पर आयोजित की जाएगी। कोई भी मौजूदा Xiaomi Mi Band खरीदार (Mi Band 1 से Mi Band 5 तक) ₹500 की छूट का लाभ उठा सकता है, जिसके बाद इस बैंड की कीमत घटकर ₹2,999 हो जाएगी।

 

mi band

 

Mi Smart Band 6 के स्पेसिफिकेशन्स
Mi Band 6 में 1.56-इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह बैंड 60 से अधिक बैंड डिस्प्ले के साथ आया जिनमें से आप अपनी पसंद का डिस्प्ले चुन सकते हैं। यह येलो, ब्लैक, ब्लू, ऑरेंज, ऑलिव और आइवरी सहित कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फिटनेस बैंड 30 से अधिक एक्सरसाइज मोड को सपोर्ट करता है जिसमें दौड़ना, चलना, ट्रेडमिल और बहुत कुछ शामिल हैं।

 

Mi Band 6 में स्ट्रेस मॉनिटरिंग, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, फीमेल हेल्थ-ट्रैकिंग, PAI, और बहुत कुछ मौजूद हैं। इसमें 125mAh LiPo बैटरी है और यह 2 घंटे के भीतर पूरी तरह चार्ज हो सकती है। आप इस फिटनेस बैंड को कम से कम Android 5 या iOS 10 पर चलने वाले Mi Fit ऐप के साथ पेयर कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि फिटनेस बैंड 6 फिटनेस गतिविधियों को समझदारी से ट्रैक कर सकता है। Mi Band 6 की बैटरी 14 दिनों तक चल सकती। 
 

ऐप पर पढ़ें