फोटो गैलरी

Hindi News गैजेट्सXiaomi Mi 10i आज होगा भारत में लॉन्च, मिलेंगे 108MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसे धांसू फीचर, 30000 रुपए तक होगी कीमत

Xiaomi Mi 10i आज होगा भारत में लॉन्च, मिलेंगे 108MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसे धांसू फीचर, 30000 रुपए तक होगी कीमत

शाओमी का जबरदस्त फ़ोन Xiaomi Mi 10i आज यानी 5 जनवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है। यह Mi 10 सीरीज का तीसरा फोन है। इस सीरीज के दो फोन Mi 10 और Mi 10T पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं। इन तीनों फोन में...

Xiaomi Mi 10i आज होगा भारत में लॉन्च, मिलेंगे 108MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसे धांसू फीचर, 30000 रुपए तक होगी कीमत
Himani Guptaलाइव हिंदुस्तान ,नई दिल्लीTue, 05 Jan 2021 09:50 AM
ऐप पर पढ़ें

शाओमी का जबरदस्त फ़ोन Xiaomi Mi 10i आज यानी 5 जनवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है। यह Mi 10 सीरीज का तीसरा फोन है। इस सीरीज के दो फोन Mi 10 और Mi 10T पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं। इन तीनों फोन में 108 मेगापिक्शल कैमरा सेटअप है। Xiaomi Mi 10i का लॉन्च आज दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की साइट और इसके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के जरिए की जाएगी।

 

Mi 10i को  कंपनी ने Pacific Sunrise और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में टीज किया है। लुक्स की बात करें तो ये फ़ोन रेडमी नोट 9 प्रो 5 जी जैसा दिखता है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि फोन को भारतीय बाजार के लिए कस्टमाइज किया गया है. जहां ‘10i' में 'i' इंडिया के लिए है। Xiaomi India के हेड मनु कुमार जैन ने Mi 10i कंफर्म किया है कि Mi 10i की कीमत देश में 30,000 रुपये के अंदर होगी।

 

 

Xiaomi ने इस फ़ोन की लॉन्चिंग के बारे में ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा है कि ये इस दशक का कंपनी का पहला फ़ोन है। 

 

Mi 10i के संभावित स्पेसिफिकेशन
इस फोन में Octa-Core Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में ब्रांड न्यू 108MP कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन के रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो गोल कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा। फोन एंड्रायड 11 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ Xiaomi के MIUI 12.5 सपोर्ट के साथ आएगा। इस फोन में Adreno 619 GPU का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी कैमरा 108MP का होगा। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 120° फील्ड ऑफ व्यू, 2MP डेप्थ सेंसर, 2MP मैक्रों लेंस का सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। Mi 10i की बैटरी की बात करें तो फोन में 4,820mAh बैटरी सपोर्ट मिलेगा, जो 33W फास्ट चार्जर के साथ आएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें