फोटो गैलरी

Hindi News गैजेट्सबढ़िया लुक्स के साथ आई ब्लूटूथ कॉलिंग और हार्ट रेट सेंसर वाली सस्ती Smartwatch, पानी में नहीं होगी खराब

बढ़िया लुक्स के साथ आई ब्लूटूथ कॉलिंग और हार्ट रेट सेंसर वाली सस्ती Smartwatch, पानी में नहीं होगी खराब

Maxima ने अपनी नई स्मार्टवॉच Maxima Max Pro Raptor को भारत में लॉन्च कर दिया है। Maxima Max Pro Raptor एक स्टाइलिश स्मार्टवॉच है जिसके साथ एचडी डिस्प्ले, 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।

बढ़िया लुक्स के साथ आई ब्लूटूथ कॉलिंग और हार्ट रेट सेंसर वाली सस्ती Smartwatch, पानी में नहीं होगी खराब
Himani Guptaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 18 Aug 2023 01:42 PM
ऐप पर पढ़ें

Maxima ने अपनी नई स्मार्टवॉच Maxima Max Pro Raptor को भारत में लॉन्च कर दिया है। Maxima Max Pro Raptor एक स्टाइलिश स्मार्टवॉच है जिसके साथ एचडी डिस्प्ले मिलती है। मैक्सिमा स्मार्टवॉच में 1.39 इंच की एचडी अल्ट्रा डिस्प्ले और एक प्रभावशाली 360x360 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन है। वॉच में वन-टैप ब्लूटूथ कॉलिंग और कई धांसू फीचर्स है। वॉच में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड है। 
 
Maxima Max Pro Raptor की कीमत और स्पेसिफिकेशन
वॉच की कीमत 3,299 रुपये रखी गई है। Maxima Max Pro Raptor में कॉलिंग फीचर है जिसमें एक डायल पैड भी मिलता है, वॉच में कॉलिंग हिस्ट्री भी मिलती है। मैक्सिमा की इस वॉच में Realtek का प्रोसेसर है। इसके अलावा इस वॉच में कैलकुलेटर, स्टॉपवॉच, टाइमर जैसे कई सारे फीचर्स हैं। Maxima Max Pro Raptor के साथ प्रीमियम मेटल बॉडी मिलती है।

 

ये भी पढ़ें:- पैसा बचाओ ब्रॉडबैंड प्लान! सालभर के रिचार्ज पर 7200 रुपये की बचत, मिलेगी 500Mbps की सुपरफ़ास्ट स्पीड

 

मैक्सिमा की नई स्मार्टवॉच में 1.39 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। इसके साथ RGB कलर आउटपुट भी है। Maxima Max Pro Raptor की डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 650 निट्स है। हेल्थ फीचर्स के तौर पर इस वॉच में हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।मैक्सिमा की नई स्मार्टवॉच में बेहतर कॉलिंग के लिए एचडी स्पीकर और माइक हैं। वॉच को Maxima SmartFit ऐप के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। 

 

ये भी पढ़ें:- ऑफर का बाप! 849 रुपए में खरीदें 108MP कैमरे वाला Redmi फोन, ₹19999 है MRP