Uber में खो जाएं Smartphone तो उठाएं ये कदम, मिनटों में मिल जाएगा वापस, फॉलो करें ये आसान प्रोसेस
ऐसे में अगर आप उबर में ट्रेवल करते समय स्मार्टफोन भूल जाएं तो क्या करें? आपकी इसी परेशानी का जवाब हम लेकर आए हैं। Uber में यात्रा के दौरान यदि आप का फोन खो जाए तो उसे वापस पाने के लिए उठाए ये कदम:

उबर-ओला जैसी ऑनलाइन कैब सर्विस अब ज्यादातर बढ़े शहरों में मौजूद हैं। इन कंपनी के आने से आम आदमी के लिए यात्रा करना काफी आसान हो गया है। अब आप अपने स्मार्टफोन के जरिए शहर के किसी भी कोने से बस एक क्लिक में कैब बुक कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप उबर में ट्रेवल करते समय स्मार्टफोन भूल जाएं तो क्या करें? आपकी इसी परेशानी का जवाब हम लेकर आए हैं।
जानिए Uber में यात्रा के दौरान यदि आप का फोन खो जाए तो क्या करना चाहिए और उसे वापस पाने के लिए क्या कदम उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- दिल खुश कर देगा Jio और Airtel का 148 रुपये का प्लान, भारी-भरकम डेटा के साथ FREE मिलेंगे 15 OTT ऐप्स
Uber में स्मार्टफोन भूल जाएं तो उठाएं ये कदम
> उबर एप्लीकेशन को ओपन करें और मेन्यू पर क्लिक करें।
> ‘Your Trips’ सेक्शन में वो ट्रिप सेलेक्ट करें जिसमें आपका सामान खोया है।
> इसके बाद ‘Report an issue with this trip’ पर क्लिक करें।
> इसके बाद ‘I lost an item’ पर क्लिक करें
> इसके बाद आपको ‘Contact my driver about a lost item’ विकल्प आपको दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें और नीचे आएं।
> फोन खोने के मामले में, आप किसी दूसरे डिवाइस पर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ अपने उबर खाते में लॉग इन कर सकते हैं
> एक दूसरा मोबाइल नंबर दर्ज करें
> सबमिट करें। फिर, ड्राइवर आपको कुछ ही सेकंड में वापस कॉल करेगा।
इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद उबर आपकी आपके ड्राइवर से बात कराएगा। आपको उस नंबर पर कॉल आएगा जो नंबर आपने अभी रजिस्टर किया है। यदि आपका फोन गाड़ी में होगा तो ड्राइवर आपके आस-पास किसी एक पिकअप पॉइंट पर मिलने को कहेगा और आपको आपका फोन वापस मिल जाएगा। यदि किसी कारण से आपकी कैब ड्राइवर से बात नहीं हो पाती है तो आप ‘in-app support’ ऑप्शन पर जाकर अपने सामान के खोने की रिपोर्ट कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


