
देसी कंपनी मचाएगी धमाल! ₹7000 से कम में सबसे धांसू स्मार्टफोन, ऐसे होंगे फीचर्स
देसी स्मार्टफोन मेकर लावा जल्द भारतीय मार्केट में नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। संकेत मिले हैं कि कंपनी का Lava Yuva 2 स्मार्टफोन 7000 रुपये से कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा।
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर बेशक विदेशी कंपनियों के पास हो लेकिन चुनिंदा देसी ब्रैंड्स भी एक के बाद एक दमदार फोन लॉन्च कर रहे हैं। अब संकेत मिले हैं कि टेक ब्रैंड Lava जल्द भारतीय मार्केट में एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन Lava Yuva 2 लॉन्च करने जा रहा है। इस डिवाइस की प्राइस रेंज और इससे जुड़ा एक मेसेज कंपनी की ओर से माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है।
Lava Yuva 2 को भारतीय मार्केट में जल्द लॉन्च किया जाएगा लेकिन इसकी लॉन्च डेट अब तक कन्फर्म नहीं की गई है। सामने आया है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये रखी जाएगी और बेहद कम कीमत पर यह दमदार फीचर्स के साथ आएगा। यह डिवाइस बीते दिनों भारतीय मार्केट में आए Lava Yuva 2 Pro से 1000 रुपये कम कीमत पर लॉन्च होगा। नए फोन को कई वेरियंट्स में पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: लावा ने मचा दी धूम, ला रही है एक और नया 5G स्मार्टफोन; कमाल होंगे फीचर्स
ऐसे होंगे Lava Yuva 2 के स्पेसिफिकेशंस
कुछ लीक्स और अफवाहों की मानें तो वैसे तो एंट्री-लेवल सेगमेंट में बहुत कम रैम और स्टोरेज के साथ मॉडल्स आते हैं, लेकिन Lava Yuva 2 में 3GB रैम या 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिल सकता है। कंपनी ने 'ये डबल है ब्रो' टैगलाइन के साथ फोन को टीज किया है, यानी स्टैंडर्ड 2GB रैम और 32GB के बजाय इनमें डबल रैम और स्टोरेज मिलेगा। टिप्सटर पारस गुगलानी की ओर से इस स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस भी शेयर किए गए हैं।
सामने आया है कि इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले मिल सकता है और इसमें लेटेस्ट Android 13 सॉफ्टवेयर मिलेगा। Lava Yuva 2 में Unisoc प्रोसेसर के अलावा 5000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी मिल सकती है। हालांकि, इसके अलावा फोन के डिजाइन व अन्य फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। इस स्मार्टफोन को भारत में शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर खरीदने का मौका ग्राहकों को मिलेगा।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




