कमाल हो गया! ₹10 हजार से सस्ते में 16GB रैम और 50MP कैमरा फोन ले आई देसी कंपनी
देसी ब्रैंड लावा ने भारतीय मार्केट में एक नया बजट स्मार्टफोन Lava Blaze 2 Pro पेश कर दिया है। इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम है लेकिन फीचर्स के मामले में यह स्मार्टफोन कहीं से भी कम नहीं है।

देसी टेक ब्रैंड लावा की ओर से भारतीय मार्केट में नया बजट स्मार्टफोन Lava Blaze 2 Pro पेश किया गया है और इसे कंपनी ऑफलाइन मार्केट के लिए लेकर आई है। इससे पहले अप्रैल महीने में Lava Blaze 2 को मार्केट का हिस्सा बनाया गया था, जिसके अपग्रेड के तौर पर नया डिवाइस खरीदा जा सकेगा। नए फोन में कुल 16GB रैम, 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
नए स्मार्टफोन को लावा ऑफलाइन मार्केट में उतारने वाला है और इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। ग्राहकों को इस कीमत पर स्मार्टफोन के लिए तीन कलर ऑप्शंस- थंडर ब्लैक, स्वैग ब्लू और कूल ग्रीन में से चुनने का विकल्प मिलेगा। इस फोन में वर्चुअल रैम फीचर दिया गया है और 8GB इंस्टॉल्ड रैम मिलती है। इंटरनल स्टोरेज का एक हिस्सा रैम की तरह इस्तेमाल करते हुए कुल रैम 16GB तक बढ़ाई जा सकती है और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है।
यह भी पढ़ें: भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, 10 हजार रुपये से कम में 50MP कैमरा और ग्लास डिजाइन
ऐसे हैं Lava Blaze 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस
नए लावा स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.5 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया है और 720x1600 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ यह 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। ऑथेंटिकेशन के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में Unisoc T616 प्रोसेसर दिया गया है और यह ब्लॉटवेयर फ्री अनुभव यूजर्स को देगा। 8GB इंस्टॉल्ड रैम के साथ इस फोन में 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के साथ बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Blaze 2 Pro के बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी रियर कैमरा लेंस के साथ 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। इस ट्रिपल कैमरा सेटअप के अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की 5000mAh क्षमता वाली बैटरी को 18W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और इस फोन के बैक पैनल पर एक्रेलिक फिनिश मिलता है। इस डिवाइस की मोटाई केवल 8.5mm और वजन 190 ग्राम है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




