
इस स्मार्टफोन में लगी है LED रिंग लाइट, देसी कंपनी ला रही है कमाल का 5G फोन
टेक कंपनी लावा जल्द भारतीय मार्केट में Lava Blaze 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। अब इस 5G डिवाइस का फर्स्ट लुक सामने आया है और इसके बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल में LED रिंग लाइट नजर आई है।
भारतीय टेक कंपनी लावा जल्द मार्केट में अपना नया 5G स्मार्टफोन Lava Blaze 2 5G लॉन्च करने जा रही है। इस डिवाइस के लॉन्च डीटेल्स बेशक ना सामने आए हों लेकिन शुरुआती टीजर्स के बाद अब इसका फर्स्ट लुक सामने आया है। इस फोन के बैक पैनल पर गोल LED रिंग लाइट मिलेगी। फोन कै बैक पैनल पर इसका कैमरा सेटअप भी दिखा है।
टिप्सटर मुकुल शर्मा की ओर से इस फोन का फर्स्ट-लुक शेयर किया गया है और यह स्टाइलिश ब्लैक कलर में दिखा है। इस डिवाइस का सबसे हटकर फीचर बैक पैनल पर दिया गया गोलाकार कैमरा मॉड्यूल है। इस डिवाइस के गोलाकार कैमरा सिस्टम में एक LED फ्लैश के अलावा दो रियर कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं और AI-कैमरा की ब्रैंडिंग की गई है। इसपर रिंग LED लाइट भी दी गई है।
यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपये से कम में 16GB रैम और 50MP कैमरा वाला फोन लाई देसी कंपनी
रिंग लाइट के चलते सबसे खास होगा फोन
Lava Blaze 2 5G का बैक पैनल डिजाइन इसे सबसे अलग और खास बनाता है। इस डिवाइस के बैक पैनल पर LED रिंग लाइट दी जाएगी। इस लाइट के साथ आने वाला यह सेगमेंट का पहला डिवाइस होगा। हालांकि, इस लाइट के काम करने का तरीका अब तक सामने नहीं आया है लेकिन कंपनी इसे नोटिफिकेशन LED की तरह इस्तेमाल कर सकती है।
इतनी हो सकती है नए फोन की कीमत
बीते दिनों टिप्सटर सुधांशु अंबोर ने इस डिवाइस की कीमत कीमत से जुड़ी जानकारी दी। टिप्सटर का दावा है कि इस डिवाइस की कीमत 9000 रुपये से 10,000 रुपये के बीच हो सकती है। यानी इसे बजट सेगमेंट का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके अलावा टिप्सटर ने स्मार्टफोन के की-स्पेसिफिकेशंस भी शेयर किए हैं और पता चला है कि यह फोन 50MP प्राइमरी कैमरा सेटअप के साथ आएगा।
Lava Blaze 2 5G के स्पेसिफिकेशंस
लीक्स की मानें तो Lava Blaze 2 5G में बड़े LCD डिस्प्ले के अलावा MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर Mali G57 GPU मिल सकता है। इस फोन को कंपनी 4GB रैम और 6GB रैम वेरियंट्स के साथ ला सकती है और इसमें 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिल सकता है। 50MP कैमरा सेटअप के साथ आने वाले इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट USB टाइप-C पोर्ट के साथ मिल सकता है। इस डिवाइस में 6GB तक एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




