देसी कंपनी ने मचा दी धूम, ला रही है एक और नया 5G फोन; कम कीमत में धांसू फीचर्स

Apr 25, 2023 01:59 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय मोबाइल फोन ब्रैंड Lava की ओर से इसका नया मिडरेंज स्मार्टफोन Lava Agni 2 5G टीज किया गया है। इस दमदार डिवाइस को 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

देसी कंपनी ने मचा दी धूम, ला रही है एक और नया 5G फोन; कम कीमत में धांसू फीचर्स

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बेशक सबसे बड़ा शेयर चाइनीज टेक कंपनियों के पास हो लेकिन देसी ब्रैंड Lava बजट सेगमेंट में धूम मचा रहा है। कंपनी ने एक के बाद एक कई स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं और भारत में उपलब्ध सबसे सस्ता 5G फोन भी लावा की ओर से ऑफर किया जा रहा है। अब कंपनी अगला बजट फोन Lava Agni 2 5G लॉन्च करने को तैयार है, जो साल 2021 में लॉन्च Lava Agni 5G का सक्सेसर हो सकता है। नए डिवाइस को कंपनी के सीनियर एग्जक्यूटिव की ओर से टीज किया गया है। 

नए टीजर में कंपनी ने संकेत दिए हैं कि Lava Agni 2 5G को जल्द मार्केट में उतारा जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं और तेजी से मार्केट में जगह बना रही है। नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। पता चला है कि इस स्मार्टफोन को कंपनी ऑक्टा-कोर MediaTek प्रोसेसर के साथ लाएगी और इसके बड़े डिस्प्ले को 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। नए फोन को बजट सेगमेंट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

लावा प्रेसिडेंट सुनील रैना ने किया ट्वीट
हाल ही में लावा प्रेसिडेंट सुनील रैना ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करते हुए दो फायर इमोजी शेयर किए हैं। इन फायर इमोजीस के साथ उन्होंने 'soon' लिखा है। इस ट्वीट के साथ ब्रैंड ने संकेत दिए हैं कि लावा अग्नि 2 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। ट्विटर यूजर्स ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए पूछा है कि क्या यह ट्वीट नए Lava Agni 5G के लॉन्च की ओर इशारा कर रहा है, हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कुछ कन्फर्म नहीं किया है।

मिडरेंज सेगमेंट का हिस्सा बनेगा फोन
पिछली रिपोर्ट्स में संकेत मिले हैं कि Lava Agni 2 5G को मिडरेंज डिवाइस के तौर पर पेश किया जा सकता है और इसकी कीमत 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच रखी जाएगी। लीक्स की मानें तो इस फोन में 5000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी के साथ MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन में 6.5 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 128GB तक स्टोरेज दिया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने भारत में Lava Yuva 2 Pro लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 10,000 रुपये से कम रखी गई है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।