खत्म होने वाला है Jio का धमाकेदार New Year ऑफर, फ्री में पाएं 29 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी और डेटा

खत्म होने वाला है Jio का धमाकेदार New Year ऑफर, फ्री में पाएं 29 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी और डेटा

संक्षेप:

नए साल का सेलिब्रेशन हर तरह चल रहा है, इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने भी एक अपने Happy New Year offer की घोषणा की है। Reliance Jio इस ऑफर के तहत अपने 336 दिनों के प्लान के...

Dec 28, 2021 06:30 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नए साल का सेलिब्रेशन हर तरह चल रहा है, इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने भी एक अपने Happy New Year offer की घोषणा की है। Reliance Jio इस ऑफर के तहत अपने 336 दिनों के प्लान के साथ 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। जियो का 2,545 प्रीपेड रिचार्ज प्लान अब पूरे 365 दिनों तक चलेगा। यह नए साल के उपलकक्ष में कंपनी द्वारा पेश किया जा रहा एक सीमित समय ऑफर है। मौजूदा और नए दोनों रिलायंस जियो यूजर्स इसका लाभ उठा सकते हैं। आइए अब आपको बताते हैं कि ये Jio Offer कब तक के लिए वैलिड है और इस प्लान के बेनिफिट्स क्या हैं:

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

 

 

कब तक लाइव है Happy New Year offer 
रिलायंस जियो यूजर्स इस ऑफर का फायदा 2 जनवरी 2022 तक उठा सकते हैं। यानी की यूजर्स को अगर इस प्लान बेनिफिट लेने है तो उन्हें 2 जनवरी से पहले इस प्लान से रिचार्ज करना होगा। एक्स्ट्रा वैधता के अलावा इस प्लान में किसी तरह का कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।  

 

Reliance Jio Rs 2,545 plan बेनिफिट 
रिलायंस जियो की ओर से ऑल-न्यू हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग की सुविधा है। इसमें प्रतिदिन 100 एसएमएस और 1.5GB डेटा मिलता है। लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। यह प्लान रिलायंस जियो की वेबसाइट और MyJio ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा Reliance Jio यूजर्स को इस प्लान के साथ JioSuite ऐप्स का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है जिसमें JioCinema, JioTV, JioCloud और बहुत कुछ शामिल हैं।

 

पिछले साल हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में मिलता था ये फायदा 
2020 में भी, रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों और JioPhone ग्राहकों के लिए '2020 हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर शुरू किया था। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस और Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। उस वक्त यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया था। 


 

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।