FREE में लगवाएं Jio का Wifi: ₹599 में Unlimited इंटरनेट, TV चैनल, 13 OTT, 30 दिन तक जी भर कर बातें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Jio Unlimited Data Plan: Jio लगभग पूरे भारत में मौजूद है और कुछ किफायती हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड प्लान पेश करता है। यदि आप एक ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जो कम कीमत में अनलिमिटेड इंटरनेट, 13 OTT एप्स मिलेंगें:

FREE में लगवाएं Jio का Wifi: ₹599 में Unlimited इंटरनेट, TV चैनल, 13 OTT, 30 दिन तक जी भर कर बातें

Jio Unlimited Data Plan: भारत का सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो, JioFiber के माध्यम से अपनी फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस चलाता है। JioFiber लगभग पूरे भारत में मौजूद है और कुछ किफायती हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड प्लान पेश करता है। यदि आप एक ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जो कम कीमत में अनलिमिटेड इंटरनेट,13 OTT एप्स और फ्री कॉल्स का मजा दे तो ये प्लान आपके लिए है। 

Jio पोस्टपेड फाइबर प्लान के साथ, यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के कई ओटीटी लाभ और एक सेट-टॉप बॉक्स (STB) मिलता जिसमें 550 टीवी चैनल मिलते हैं। चलिए डिटेल में बताते हैं प्लान के बारे में:

ये भी पढ़ें:- खुशखबरी: सस्ता हुआ Oppo का खूबसूरत स्मार्टफोन, 64MP कैमरे से लाजवाब आती फोटो, बैटरी भी दमदार

रिलायंस जियो का 599 रुपये वाला फाइबर पोस्टपेड प्लान के फायदे 
JioFiber द्वारा पेश किया गया 599 रुपये का प्लान 30 एमबीपीएस इंटरनेट स्पीड (अपलोड और डाउनलोड) के साथ आता है और लाइव टीवी चैनलों के साथ 13 ओटीटी ऐप्स तक पहुंच प्रदान करता है। यूजर्स को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलता है, प्लान में  3.3TB तक हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। 

ग्राहक इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और एसएमएस का फायदा ले सकते हैं। इस प्लान के साथ यूजर्स 550+ से अधिक चैनलों से लाइव टीवी भी देख सकते हैं। साथ ही प्लान में ज्नी+हॉटस्टार, सोनीलिव, ज़ी5, जियोसिनेमा, होइचोई, सनएनएक्सटी, डिस्कवरी+, एएलटीबालाजी, इरोज़नाउ, लायंसगेटप्ले, शेमारूमी, डॉक्यूबे और एपिकॉन का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। बताते चलें कि Jio के ब्रॉडबैंड प्लान की कीमतों में GST (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) शामिल नहीं होता है सब्सक्राइबर्स को 18 पर्सेंट टैक्स का भुगतान अलग से करना होता है।

ये भी पढ़ें:- Jio ने की Airtel की छुट्टी: 90 दिन तक जितनी मर्ज़ी करें बातें, 180GB डेटा और SMS सब फ्री

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।