सीधे सैटेलाइट से चलेगा Jio का इंटरनेट, JioSpaceFiber के लिए हो जाएं तैयार
रिलायंस जियो जल्द भारत में अपनी सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवा JioSpaceFiber लॉन्च करने जा रहा है। रिपोर्ट में सामने आया है कि कंपनी इससे जुड़े ऑथराइजेशन और अप्रूवल मिलने का इंतजार कर रही है।

JioSpaceFiber Launch Soon: देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अब देश में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवाएं लॉन्च करने जा रही है और इसे JioSpaceFiber के नाम से पेश किया जाएगा। नई रिपोर्ट में सामने आया है कि टेलिकॉम ब्रैंड ने इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) को सभी जरूरी दस्तावेज सौंप दिए हैं और रेग्युलेटर से अनुमति मिलने के बाद देश में जियो की सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवा मिलने लगेगी।
सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं से जुड़े बदलावों की जानकारी देते हुए Economic Times ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जियो को जल्द ही IN-SPACe की ओर अप्रूवल और ऑथराइजेशन मिल सकता है। इसके बाद देशभर में इसकी सैटेलाइट सेवाओं का फायदा दिया जाएगा। बता दें, IN-SPACe से अप्रूवल मिलने के लिए कई मंत्रालयों से सिक्योरिटी क्लियरेंस लेना पड़ता है।
पिछले साल दिखी थी सैटेलाइट टेक्नोलॉजी
रिलायंस जियो ने पिछले साल India Mobile Congress आयोजन में अपनी JioSpaceFiber टेक्नोलॉजी पेश की थी और इसका डेमो दिया था। कंपनी ने बताया है कि इसने अपनी JioSpaceFiber आधारित गीगा फाइबर सेवा के साथ गुजरात में गिर, छत्तीसगढ़ में कोरबा, उड़ीसा में नबरंगपुर और असम में ONGC-जोरहाट जैसी रिमोट लोकेशंस को कनेक्ट कर लिया है।
इन विकल्पों के साथ होगी जियो की टक्कर
जियो के सैटेलाइट आधारित इंटरनेट नेटवर्क की टक्कर एलन मस्क के Starlink के अलावा यूरोसैट ग्रुप के OneWeb और अमेजन के Project Kuiper से होगी, जो जल्द ही भारत में इंटरनेट आधारित सेवाएं शुरू करना चाहते हैं। हालांकि जियो को भी नई सेवा शुरू करने में वक्त लगेगा और अभी साफ नहीं है कि इसके लिए प्लान्स की कीमत क्या होगी।
जियो ने अपनी इंटरनेट आधारित सेवा के लिए सैटेलाइट नेटवर्क प्रोवाइडर Société Européenne des के साथ पार्टनरशिप की है। कंपनी Société Européenne des के मीडियम और लो-अर्थ ऑर्बिट इस्तेमाल करते हुए इंटरनेट सेवाएं देगी।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


