महिला सशक्तिकरण के लिए जियो ने किया ये समझौता
जियो ने भारत में महिलाओं के बीच डिजिटल साक्षरता को बढ़ाने और लैंगिक अंतर को पाटने के लिए GSMA के साथ हाथ मिलाया है। भारत में GSMA ने जियो के साथ मिल कर कनेक्टेड महिला इनिशिएटिव शुरू किया। महिलाएं...
जियो ने भारत में महिलाओं के बीच डिजिटल साक्षरता को बढ़ाने और लैंगिक अंतर को पाटने के लिए GSMA के साथ हाथ मिलाया है। भारत में GSMA ने जियो के साथ मिल कर कनेक्टेड महिला इनिशिएटिव शुरू किया। महिलाएं ज्यादा से ज्यादा डिजिटल दुनिया से जुड़ें इसके लिए जियो और GSMA मिल कर काम करेंगे। हाल ही में मोबाइल और इंटरनेट तकनीकों को अपनाने से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। हालांकि, भारत में मोबाइल अपनाने में लिंग अंतर बहुत ज्यादा दिखाई देता है।
कनेक्टेड वुमन इनिशिएटिव के एक भाग के रूप में, GSMA मोबाइल ऑपरेटरों और उनके सहयोगियों के साथ वैश्विक रूप से उन अड़चनों को दूर करने के लिए काम करता है, जो महिलाओं को डिजिटल दुनिया से जोड़ने में बाधक साबित हो रही हैं। GSMA और टेलीकॉम सेवा प्रदाता मिलकर महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक लाभ दे सकते हैं और अनगिनत महिलाओं के जीवन में बदलाव ला सकते हैं।