JioFiber और Jio AirFiber दोनों हुए एकदम FREE; आपके लिए कौन सा बेहतर?
रिलायंस जियो की इंटरनेट सेवाएं JioFiber और JioAirFiber दोनों का ही इंस्टॉलेशन कुछ शर्तों के साथ एकदम FREE में किया जा रहा है। बड़ा सवाल यह है कि आपके लिए कौन सी सेवा लेना बेहतर हो सकता है।

भारत में सबसे बड़े यूजरबेस वाली कंपनी Reliance Jio की ओर से यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा यूजर्स को JioFiber और Jio AirFiber दोनों के साथ दिया जा रहा है। मजे की बात यह है कि ये दोनों ही सेवाएं एकदम FREE में ऑफर की जा रही हैं और यूजर्स फ्री में जियो का WiFi लगवा सकते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि JioFiber या Jio AirFiber में से आपके लिए कौन सा कनेक्शन लेना बेहतर होगा।
सबसे पहले तो JioFiber और Jio AirFiber का अंतर समझते हैं। कंपनी पहले से JioFiber सेवा ऑफर कर रही थी, जिसमें ब्रॉडबैंड केबल की मदद से हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा दिया जाता है। इसके अलावा Jio AirFiber सेवा पिछले साल आई है, जो बिना किसी केबल कनेक्शन के हाई-स्पीड इंटरनेट का ऐक्सेस दे रही है। AirFiber का मकसद ऐसी जगहों पर इंटरनेट पहुंचाना है, जहां केबल कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है या फिर जो यूजर्स केबल आधारित कनेक्शन नहीं लेना चाहते।
यह भी पढ़ें: WiFi पासवर्ड भूल गए तो ना हों परेशान, इस आसान ट्रिक से फौरन पता चल जाएगा
FREE जियोफाइबर इंस्टॉलेशन का तरीका
केबल आधारित JioFiber कनेक्शन लेना चाहते हैं तो आपको पोस्टपेड सेवा का चुनाव करना होगा और एकसमथ कम से कम 6 महीने के लिए किसी भी जियोफाइबर पोस्टपेड प्लान से रीचार्ज करना होगा। ऐसा करने की स्थिति में आपको 1,500 रुपये की इंस्टॉलेशन फीस नहीं देनी होगी और इंस्टॉलेशन एकदम फ्री में कर दिया जाएगा। आप अगले 6 महीने तक बेरोक-टोक इंटरनेट का लुत्फ उठा पाएंगे।
FREE जियो एयरफाइबर इंस्टॉलेशन का तरीका
नई Jio AirFiber सेवा का कनेक्शन लेना भी उन सब्सक्राइबर्स के लिए एकदम फ्री है, जो इसके एनुअल प्लान का चुनाव करते हैं। यानी कि अगर आप एनुअल प्लान के लिए इंस्टॉलेशन के वक्त चुनाव करें तो 1000 रुपये की इंस्टॉलेशन फीस नहीं देनी होगी। इस प्लान के साथ पूरे साल 1Gbps तक स्पीड के साथ इंटरनेट चलता रहेगा और कई OTT सेवाओं का फायदा भी मिलेगा।
आपके लिए कौन सा कनेक्शन लेना बेहतर?
जियो की दोनों ही सेवाओं में यूजर्स एक्सपीरियंस के मामले में कोई अंतर नहीं है और आपको हाई-स्पीड इंटरनेट ऐक्सेस दोनों के साथ ही दिया जा रहा है। JioFiber के प्लान केवल 399 रुपये प्रतिमाह से शुरू होते हैं, वहीं AirFiber के लिए हर महीने कम से कम 599 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज करना होगा। दोनों पर ही अलग से GST का भुगतान करना होता है। AirFiber के सभी प्लान OTT बेनिफिट्स ऑफर करते हैं लेकिन JioFiber के सस्ते प्लान्स के साथ ऐसा नहीं है। अगर आपको कम कीमत में WiFi इंटरनेट का मजा चाहिए और OTT बंडल की जरूरत नहीं तो JioFiber बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


