Jio ने की Airtel की छुट्टी: 90 दिन तक जितनी मर्ज़ी करें बातें, 180GB डेटा और SMS सब फ्री

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Reliance Jio और Airtel के पास उन यूजर्स के लिए भी बेस्ट प्लान हैं जो मंथली रिचार्ज अलर्ट से थक चुके हैं और सालाना प्लान भी नहीं लेना चाहते हैं। जियो 30 रुपये से कम में 45GB ज्यादा डेटा मिल रहा है।

Jio ने की Airtel की छुट्टी: 90 दिन तक जितनी मर्ज़ी करें बातें, 180GB डेटा और SMS सब फ्री

रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) के पास उन यूजर्स के लिए भी बेस्ट प्लान हैं जो मंथली रिचार्ज अलर्ट से थक चुके हैं और सालाना प्लान भी नहीं लेना चाहते हैं। यहां हम Jio और Airtel के 90 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की बात कर रहे हैं। दोनों प्लान की कीमत और मिलने वाले बेनेफिट्स अलग हैं। जियो के प्लान में कम कीमत में ज्यादा फायदा मिल रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन सा रिचार्ज प्लान किस मामले में आपके लिए बेस्ट है।


Jio 749 रुपये का प्लान
Jio के 749 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ यूजर्स को 90 दिनों के लिए प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS/दिन मिलते हैं। यह प्लान JioTV, JioCinema, JioCloud और JioSecurity के अतिरिक्त लाभों को भी बंडल करता है। इस प्लान में टोटल 180GB डेटा मिलता है।  

ये भी पढ़ें:- जादू से कम नहीं Train Ticket बुक करने का ये तरीका, जब तक Confirm नहीं होगी सीट, तब तक नहीं देने होंगे पैसे

Airtel 779 रुपये का प्लान 
एयरटेल 779 रुपये में 90 दिन तक चलने वाला प्रीपेड प्लान पेश करता है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डेटा और 100 SMS की सुविधा ऑफर की जा रही है। साथ ही इस प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलता है। यह प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें FASTag पर 100 रुपये कैशबैक के साथ 3 माह के अपोलो सर्किल सब्सक्रिप्शन का भी दिया जा रहा है।


Jio vs Airtel दोनों प्लान में किसका बेस्ट?
जियो और एयरटेल दोनों के प्लान की वैलिडिटी 90 दिन की है। लेकिन दोनों प्लान में 30 रुपये का अंतर है। एयरटेल का प्लान जियो से 30 रुपये ज्यादा महंगा है। अब डेटा की बात करें तो जियो के प्लान में रोज 2GB डेटा मिलता है यानी की कुल 180GB डेटा हुआ। वहीं एयरटेल के प्लान में 1.5GB डेटा दिया जा रहा यानी की कुल 135GB डेटा मिलता है। यानी की आपको जियो 30 रुपये से कम में 45GB ज्यादा डेटा मिल रहा है। जियो कम पैसों में एयरटेल से ज्यादा डेटा दे रहा है। बाकि सभी बेनिफिट दोनों प्लान में एक जैसे हैं। अगर आप जियो टीवी देखते हैं तो जियो का प्लान आपको टीवी देखने में भी मदद करेगा। 

ये भी पढ़ें:- धूम मचाने आ रहा कर्व्ड डिस्प्ले वाला Lava का सबसे सस्ता तूफानी फोन, देखते ही टूट पड़ेगी भीड़

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Jio ने की Airtel की छुट्टी: 90 दिन तक जितनी मर्ज़ी करें बातें, SMS फ्री