Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Jio 84 days validity plan will give unlimited data and calling in these cheap plans
Jio के 84 दिन वैलिडिटी वाले इन प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग

Jio के 84 दिन वैलिडिटी वाले इन प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग

संक्षेप:

रिलयांस जियो ने भारत में इंटरनेट को गांव की दहलीज तक पहुंचाया है। अब भारत में हर घर में जियो के नंबर आराम से मिल जाएंगे। भारत के लोग किफायती चीजों को बहुत पसंद करते हैं। रिलायंस जियो...

Aug 23, 2020 12:06 pm ISTNootan Vaindel लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

रिलयांस जियो ने भारत में इंटरनेट को गांव की दहलीज तक पहुंचाया है। अब भारत में हर घर में जियो के नंबर आराम से मिल जाएंगे। भारत के लोग किफायती चीजों को बहुत पसंद करते हैं। रिलायंस जियो हर दिन 2 जीबी, 3 जीबी, 1.5 जीबी और 1 जीबी वाले किफायती पैक देता है। सस्ते और अच्छे प्लान अच्छी वैलिडिटी के साथ। लेकिन लोग हमेशा लंबे चलने वाले अच्छे प्लान की खोज में रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले बेस्ट जियो प्लान। 
599 रुपये का जियो प्लान
जियो के 599 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों तक है, इस प्लान के तहत आपको प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलता है। कॉलिंग की बात करे तो जियो टू जियो फ्री कॉलिंग और दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 मिनट दिए जाते हैं। हर रोज 100 एसएमएस  मिलते हैं। अगर इंटरनेट की बात करें तो इस पैक में कुल 168 जीबी इंटरनेट मिलेगा इसके अलावा सभी जियो एप्स का सब्सक्रिपश्न भी मुफ्त में मिलेगा। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह भी पढ़े- Jio,Airtel और Voadfone के किफायती प्लान, रोज 3 जीबी डेटा के साथ मिलेंगे ये फायदे
555 रुपये का जियो प्लान
जियो के 555 रुपये के प्लान की वैलेडिटी भी 84 दिन की है। इस पैक में आपको हर 1.5 जीबी डेटा मिलेगा और डेटा खत्म होने के बाद भी 64Kbps की इंटरनेट स्पीन मिलेगी। इस पैक में भी आपको हर रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। अगर कॉलिंग की बात करें तो कॉलिंग की बात करे तो जियो टू जियो फ्री कॉलिंग और दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 मिनट दिए जाते हैं। इस पैक में भी सभी जियो ऐप्स का सब्क्रिप्शन मुफ्त मिलता है।
999 रुपये वाला जियो पैक
जियो के 999 रुपये प्लान की अवधि भी 84 दिन हैं लेकिन इस पैक में आपको प्रतिदिन 3 जीबी डेटा दिया जाएगा। कॉलिंग के लिए जियो टू जियो अनलिमिटिड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 मिनट दिए जाएंगे। इस पैक में हर रोज 100 एसएमएस फ्री मिलेंगे और साथ में जियो एप्स का सब्सक्रिपश्न भी मुफ्त मिलेगा।     

Nootan Vaindel

लेखक के बारे में

Nootan Vaindel

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।