केवल 15 मिनट में बैटरी फुल! 200W फास्ट चार्जिंग वाला धांसू फोन आ रहा है भारत

लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO अपने अगले प्लैगशिप पर काम कर रहा है और इसमें ढेरों हाई-एंड फीचर्स मिलने की उम्मीद है। सामने आया है कि 200W फास्ट चार्जिंग वाला फोन जनवरी में भारत में लॉन्च हो सकता है।

केवल 15 मिनट में बैटरी फुल! 200W फास्ट चार्जिंग वाला धांसू फोन आ रहा है भारत

टेक कंपनी iQOO नए साल पर बड़ा धमाका करने को तैयार है और सबसे पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल iQOO 11 Pro की लॉन्च टाइमलाइन सामने आ गई है और इसके कुछ की-स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं। संकेत मिले हैं कि 200W फास्ट चार्जिंग वाला यह स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में जनवरी में लॉन्च हो सकता है।

GSMArena ने इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से बताया है कि iQOO का नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप डिवाइस भारत में अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। वहीं, की-स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह सबसे पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आ सकता है और बीते दिनों कुछ बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म्स से भी इस चिपसेट के संकेत मिले थे। बेहतर फोटोग्राफी के लिए फोन में Vivo का V2 इमेज प्रोसेसिंग चिपसेट मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: केवल 21,499 रुपये में 5G iPhone खरीदने का मौका, फ्लिपकार्ट सेल में गजब डिस्काउंट

BMW M मोटरस्पोर्ट्स से प्रेरित होगा डिजाइन
नए iQOO 11 Pro में 6.78 इंच का E6AMOLED QHD+ डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। इस डिवाइस में भी BMW M मोटरस्पोर्ट्स से प्रेरित डिजाइन देखने को मिलेगा और कंपनी Android 13 आधारित सॉफ्टवेयर आउट-ऑफ-द-बॉक्स दे सकती है। जनवरी, 2023 में इसके लॉन्च होने का मतलब है कि यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ आने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में से एक हो सकता है। 

रियर पैनल पर मिलेगा पावरफुल कैमरा सेटअप
दमदार फोटोग्राफी परफॉर्मेंस के लिए iQOO 11 Pro में रियल पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। डिवाइस में 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर के अलावा तीसरा 14.6MP टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फोन में 16MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। V2 इमेज प्रोसेसिंग चिपसेट के साथ बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस और तेज इमेज प्रोसेसिंग स्पीड मिलने की उम्मीद भी की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: OnePlus और Realme के धांसू फोन भरेंगे पानी, सामने आए Redmi K60 के जबरदस्त फीचर्स

200W फास्ट चार्जिंग उड़ाएगी सबसे होश
iQOO के नए स्मार्टफोन के सबसे बड़े हाइलाइट्स में इसकी चार्जिंग स्पीड शामिल है। डिवाइस में मिलने वाली 4,700mAh बैटरी को 200W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है, जो नया रिकॉर्ड है। इसके साथ 15 मिनट से कम में फोन जीरो से फुल चार्ज हो जाएगा। वहीं यह डिवाइस 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा। ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें अल्ट्रा-सोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की बात सामने आई है। 

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़केवल 15 मिनट में बैटरी फुल! 200W फास्ट चार्जिंग वाला फोन आ रहा है भारत