सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा ऐपल? iPhone 15 Pro के साथ 150W फास्ट चार्जिंग केबल

लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नए लीक्स और अफवाहों में संकेत मिले हैं कि Apple iPhone 15 Pro के साथ 150W फास्ट चार्जिंग केबल बॉक्स में मिल सकता है। सामने आया है कि नए केबल के साथ फास्ट डाटा ट्रांसफर स्पीड भी मिलेगी।

सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा ऐपल? iPhone 15 Pro के साथ 150W फास्ट चार्जिंग केबल

बेशक Apple iPhone ने मौजूदा स्मार्टफोन डिजाइन की नींव रखी हो लेकिन पिछले कुछ साल में ऐपल ने कई फीचर्स एंड्रॉयड फोन से प्रेरणा लेकर दिए हैं। अब भी आईफोन और एंड्रॉयड फोन्स की तुलना होती है लेकिन एक मामले में आईफोन्स पीछे हैं और वह है फास्ट चार्जिंग। संकेत मिले हैं कि इस साथ आईफोन मॉडल्स में USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट मिल सकता है। नई अफवाहों की मानें तो इस फोन के साथ 150W फास्ट चार्जिंग केबल मिलने की उम्मीद है। 

ऐपल आईफोन 14 लाइनअप के साथ मिलने वाले केबल के साथ अधिकतम 30W की चार्जिंग स्पीड यूजर्स को मिल रही थी, यानी अब इससे पांच गुना तेजी से नए आईफोन चार्ज किए जा सकेंगे। नई अफवाह माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शेयर की जा रही है। कयास लगाए गए हैं कि iPhone 15 Pro मॉडल के साथ मिलने वाले USB-C केबल में USB 4 Gen 2 प्रोटोकॉल फास्ट डाटा ट्रांसफर के लिए दिया जा सकता है और यह 150W तक का पावर आउटपुट ऑफर करेगा। 

यह भी पढ़ें: पूरे 32 लाख रुपये में बिका 15 साल पुराना छोटू iPhone, देखें वीडियो

क्या iPhone 15 में मिलेगी 150W फास्ट चार्जिंग? 
अगर आप सोच रहे हैं कि लेटेस्ट लाइनअप के साथ 150W फास्ट चार्जिंग केबल मिलने का मतलब इसमें 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा तो आप गलत हैं। MajinBuOfficial यूजरनेम वाले यूजर ने X पर लिखा है कि नए लाइनअप के साथ बॉक्स में ब्रेडेड 'type-C to type-C' केबल मिल सकता है। यह केबल जरूर पावरफुल होगा और 70cm लंबे इस केबल में USB-4 Gen 2 प्रोटोकॉल के साथ 60Hz पर 4K और 150W पावर सपोर्ट मिलेगा। ऐपल ने इस थंडरबोल्ड केबल को केवल प्रो मॉडल के साथ टेस्ट किया है। 

फास्ट डाटा ट्रांसफर स्पीड पर है ज्यादा फोकस
बात जब फास्ट चार्जिंग स्पीड की होती है तो आईफोन बाकी डिवाइसेज के मुकाबले पीछे नजर आती है। हालांकि आईफोन उन चुनिंदा मॉडल्स में शामिल हैं जिनके साथ हाई फ्रेम रेट्स पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है, बात चाहे रियर कैमरा की हो या फिर सेल्फी कैमरा की हो। बेहतर आउटपुट क्वॉलिटी के लिए ज्यादा स्टोरेज की जरूरत पड़ती है और ऐपल का शुरू से ही बेहतर डाटा ट्रांसफर स्पीड पर फोकस है।

यह भी पढ़ें: आईफोन से ज्यादा बिक रहे हैं इस कंपनी के फोन, पहली बार खतरे में ऐपल की पोजीशन

साफ हो चुका है कि iPhone 15 मॉडल्स में USB-C पोर्ट मिलेगा और ऐपल आईफोन्स में मिलने वाला लाइटनिंग पोर्ट नए मॉडल्स में नहीं मिलेगा। इस बदलाव के साथ बेहतर फास्ट चार्जिंग और शानदार डाटा ट्रांसफर स्पीड्स मिलना तय है। यही वजह है कि ऐपल iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max मॉडल्स के साथ थंडरबोल्ड 4 केबल देने वाला है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि iPhone 15 लाइनअप में 35W चार्जिंग मौजूद है। 

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा ऐपल? iPhone 15 Pro के साथ 150W चार्जिंग केबल