iPhone 15 लॉन्च से पहले 17 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone 14, मिला बंपर डिस्काउंट

लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कैलिफोर्निया की टेक कंपनी ऐपल 12 सितंबर को ग्लोबल इवेंट में iPhone 15 लाइनअप से पर्दा उठाने वाली है। इससे पहले फ्लिपकार्ट पर iPhone 14 पर बंपर डिस्काउंट का फायदा ग्राहकों को मिल रहा है।

iPhone 15 लॉन्च से पहले 17 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone 14, मिला बंपर डिस्काउंट

आईफोन खरीदने के लिए बड़े डिस्काउंट का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए सबसे अच्छा मौका है क्योंकि लेटेस्ट iPhone 15 लाइनअप लॉन्च करने से पहले पिछले iPhone 14 पर बंपर डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है। ग्राहक लोकप्रिय शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर iPhone 14 (Product) Red को ओरिजनल कीमत के मुकाबले करीब 17 हजार रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस मॉडल पर कौन से ऑफर्स मिल रहे हैं। 

iPhone 14 के (प्रोडक्ट) रेड कलर वेरियंट को 79,900 रुपये के लॉन्च प्राइस के मुकाबले फ्लिपकार्ट पर 66,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 4000 रुपये के अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है, जिसके बाद फोन की कीमत 62,999 रुपये रह जाती है। इस ऑफर के साथ ग्राहकों को कुल 16,901 रुपये का डिस्काउंट iPhone 14 पर मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: ऐसा होगा iPhone 15 लाइनअप का कैमरा, लॉन्च से पहले ही हो गया खुलासा

डिवाइस पर एक्सचेंज ऑफर का फायदा अलग से मिल रहा है, यानी अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना फोन है तो उसके मॉडल और कंडीशन के हिसाब से हजारों रुपये की छूट मिल सकती है। वहीं अगर आप iPhone 13 खरीदना चाहें तो इसे फ्लिपकार्ट पर 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। HDFC बैंक कार्ड यूजर्स के लिए फोन का इफेक्टिव प्राइस छूट के बाद 54,999 रुपये हो जाता है। 

प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है iPhone 14
पिछले साल लॉन्च iPhone 14 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है और बेहतर फोटोग्राफी के लिए एडवांस्ड कैमरा सिस्टम मिलता है। सिनेमैटिक मोड के साथ इससे 30fps पर 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। A15 बायोनिक चिप के साथ इसकी परफॉर्मेंस दमदार है और दिनभर आसानी से चलने वाली बैटरी फोन में मिलती है। प्रीमियम बिल्ड वाले इस डिवाइस में 5G कनेक्टिविटी का फायदा ग्राहकों को दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा ऐपल? iPhone 15 Pro Max के साथ मिलेगी 150W चार्जिंग केबल

आ रहा है ऐपल का नया iPhone 15 लाइनअप
ऐपल ने अपने ग्लोबल आईफोन लॉन्च इवेंट की घोषणा कर दी है और 12 सितंबर को इस इवेंट में नए iPhone 15 सीरीज मॉडल्स पेश किए जाएंगे। नए लाइनअप में चार आईफोन मॉडल- iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max शामिल होंगे। इस साल प्रो आईफोन मॉडल्स USB टाइप-C पोर्ट के साथ आएंगे और कैमरा अपग्रेड्स भी इन मॉडल्स में देखने को मिलेंगे। कयास लग रहे हैं कि नए आईफोन मॉडल्स, पिछले के मुकाबले महंगे होंगे।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़iPhone 15 लॉन्च से पहले 17 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone 14, बड़ा मौका