आधी से कम कीमत पर मिल रहा 200MP कैमरे वाला फोन, 17000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट
लोकप्रिय शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर 200MP कैमरा सेटअप वाला पावरफुल Infinix Zero Ultra स्मार्टफोन सबसे सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस फोन पर 17,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

नया स्मार्टफोन खरीदते वक्त सबसे जिन फीचर्स पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाता है, उनमें कैमरा भी शामिल है। मार्केट में मौजूद सबसे पावरफुल कैमरा सेंसर अभी 200 मेगापिक्सल का है और अच्छी बात यह है कि 200MP कैमरा फोन खरीदने के लिए आपको बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। Infinix Zero Ultra पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है और इस फोन को आधी से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
200MP कैमरा स्मार्टफोन्स ऑफर करने वाली कंपनियों में चाइनीज ब्रैंड्स Xiaomi और Infinix जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, अभी सबसे बड़े डिस्काउंट पर इनफिनिक्स का पावरफुल कैमरा फोन Infinix Zero Ultra खरीदने का मौका मिल रहा है। इस डिवाइस में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के अलावा कर्व्ड डिस्प्ले और अन्य प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इस फोन में 32MP का दमदार सेल्फी कैमरा भी दिया गया है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपये से कम में ये स्मार्टफोन्स हैं बेस्ट, लिस्ट में Nokia, Samsung और Infinix भी
बंपर छूट पर मिल रहा है Infinix Zero Ultra
Infinix Zero Ultra की कीमत भारतीय मार्केट में 49,999 रुपये रखी गई है, जो इस फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले इकलौते मॉडल की कीमत है। शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस फोन को 34 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 32,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है और इसपर 17,000 रुपये की सीधी छूट दी गई है। Flipkart Axis Bank Card से भुगतान की स्थिति में फोन पर 5 पर्सेंट कैशबैक मिल रहा है और 27,000 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ फोन आधे से भी कम कीमत में आपका हो सकता है।
ऐसे हैं Infinix Zero Ultra के स्पेसिफिकेशंस
इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का फुल HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और 1000nits की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। शानदार परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Mediatek Dimensity 920 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। Infinix Zero Ultra में Android 12 पर आधारित XOS सॉफ्टवेयर स्किन दी गई है और यह पंच-होल सेटअप वाले डिजाइन के साथ आता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर पैनल पर 200MP प्राइमरी लेंस के अलावा 13MP वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस 5G स्मार्टफोन में मिलने वाली 4500mAh बैटरी को 180W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी की मानें तो केवल 4 मिनट में फोन जीरो से 50 पर्सेंट चार्ज हो जाता है और केवल 8 मिनट में यह फुल चार्ज हो जाता है। फोन को कॉस्लाइट सिल्वर और जेनेसिस नॉयर कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


