लूट लो ऑफर! 50MP सेल्फी और 108MP के मेन कैमरे वाला 5G फोन फिर हुआ सस्ता, अभी करें ऑर्डर
Infinix Zero 30 5G को आप भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले फोन की कीमत 21,999 रुपये है। सेल में यह 750 रुपये के अडिशनल डिस्काउंट के साथ मिल सकता है।

किफायती दाम में बेस्ट सेल्फी और रियर कैमरे वाला फोन लेने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की डील को आप मिस नहीं कर सकते। फ्लिपकार्ट की इस धमाकेदार डील में आप 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा वाले शानदार स्मार्टफोन- Infinix Zero 30 5G को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले फोन की कीमत 21,999 रुपये है। सेल में यह 750 रुपये तक के अडिशनल डिस्काउंट के साथ मिल सकता है। इसके साथ ही कंपनी इस फोन पर 5 पर्सेंट का कैशबैक भी दे रही है।
इन दोनों ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन की कीमत को 21 हजार रुपये तक और कम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
इनफिनिक्स जीरो 30 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
फोन में कंपनी 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दे रही है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 भी दिया गया है। फोन में दिए गए इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 950 निट्स का है। यह डिवाइस 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। प्रोसेसर की बात करें को इनफिनिक्स के इस फोन में आपको डाइमेंसिटी 8200 ऑक्टा-कोर चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।
इनमें 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल और एक एआई लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड XOS 13 पर काम करता है। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इनफिनिक्स जीरो 30 5G में कनेक्टिविटी के लिए आपको ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और एनएफसी जैसे ऑप्शन मिलेंगे। फोन फैंटेसी पर्पल, गोल्डन आवर और रोम ग्रीन में कलर ऑप्शन में आता है।
(Photo: )




