देसी कंपनी Boat ने इस मार्केट में Realme और Apple जैसी बड़ी कंपनियों को पछाड़ा, बना लोगों की पहली पसंद

Nov 03, 2021 02:07 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

काउंटरपॉइंट रिसर्च सर्विस से आने वाला लेटेस्ट डेटा बताता है कि 2021 की तीसरी तिमाही तक भारत में कुल ट्रू वायरलेस ईयरबड्स शिपमेंट 8 मिलियन तक पहुंच गया। यह डेटा बताता है कि boAt ऑडियो ने भारत में सबसे...

देसी कंपनी Boat ने इस मार्केट में Realme और Apple जैसी बड़ी कंपनियों को पछाड़ा, बना लोगों की पहली पसंद

काउंटरपॉइंट रिसर्च सर्विस से आने वाला लेटेस्ट डेटा बताता है कि 2021 की तीसरी तिमाही तक भारत में कुल ट्रू वायरलेस ईयरबड्स शिपमेंट 8 मिलियन तक पहुंच गया। यह डेटा बताता है कि boAt ऑडियो ने भारत में सबसे ज्यादा ख़रीदे जाने वाले TWS ईयरबड्स हैं, जबकि Apple ने प्रीमियम ईयरबड्स सेगमेंट में अपनी जगह बनाई। ऑडियो ब्रांड boAt लगातार पांचवीं तिमाही से बाजार में अपना नेतृत्व को बनाए हुए है।

 

 

boAt अपने लोकल ऑडियो एक्सेसरीज़ ब्रांड के साथ 63% शिपमेंट के लिए जिम्मेदार हैं। कुल मिलाकर, boAt ने भारत में TWS ईयरबड्स बाजार ने 2020 की तीसरी तिमाही में अपने प्रदर्शन की तुलना में 55% की वृद्धि दर्ज की। 2021 की तीसरी तिमाही में हासिल किया गया 8 मिलियन का आंकड़ा TWS शिपमेंट के आने के बाद से देश में अब तक का सबसे अधिक है। काउंटरपॉइंट सर्विस के अनुसार, नंबरों में इतना उछाल लो एंड मिड लेवल प्रोडक्ट प्राइस होने की वजह से। बोट के ज्यादातर प्रोडक्ट की कीमत 3,000 रुपये से कम है।

 

 

BoAt के अलावा, Nothing, Realme और 1More ने मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि Apple ने बाजार के प्रीमियम सेगमेंट पर अपना दबदबा कायम रखा, वहीं सैमसंग और वनप्लस का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। BoAt के ये TWS ईयरबड्स काफी किफायती कीमतों के साथ एएनसी (ANC) टेकनीक से लैस हैं। कुछ मॉडलों में गेमिंग को भी सपोर्ट किया जा रहा है, जैसे कि पिट्रोन और ट्रूक। काउंटरपॉइंट के शोध से पता चला है कि boAt (35.8%), realme (8.1%), Noise (7.7%), Apple (7.6%), और Boult Audio (5.3%) अपने शिपमेंट वॉल्यूम के आधार पर बाजार में टॉप पांच ब्रांड में हैं। 

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;