पुराने फोन से पूरे घर में चलाएं WiFi, सेटिंग्स बदलते ही मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

Jan 26, 2024 07:33 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आप अपने पुराने या मौजूदा स्मार्टफोन को WiFi हॉटस्पॉट बनाकर एकसाथ ढेरों डिवाइसेज में हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा उठा सकते हैं। पुराने डिवाइस को परमानेंट WiFi हॉटस्पॉट भी बनाया जा सकता है।

पुराने फोन से पूरे घर में चलाएं WiFi, सेटिंग्स बदलते ही मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

पुराना फोन स्विच ऑफ करके घर के किसी कोने में रख दिया है तो उसे बाहर निकालने का वक्त आ गया है। हम एक बेहद खास ट्रिक लेकर आए हैं, जिसके साथ आप पुराने फोन को WiFi हॉटस्पॉट की तरह इस्तेमाल करते हुए पूरे घर में हाई-स्पीड इंटरनेट का लुत्फ उठा सकते हैं। आपको घर के दूसरे डिवाइसेज पर WiFi नेटवर्क दिखेगा और आप कई डिवाइसेज इस नेटवर्क से कनेक्ट कर पाएंगे।

आप पुराने स्मार्टोन में किसी भी कंपनी का सिम कार्ड लगाकर इसे ठीक वैसे ही इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे घर में WiFi राउटर काम करता है। मोबाइल फोन को हॉटस्पॉट बनाने के बाद आप बाकी डिवाइसेज में इसका मोबाइल डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं और उन्हें हाई-स्पीड WiFi से जोड़ा जा सकता है। इस तरह हॉटस्पॉट बनाने का विकल्प सभी एंड्रॉयड डिवाइसेज और आईफोन्स में मिलता है।

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन फ्रॉड होते ही फौरन डायल करें यह नंबर, एक-एक रुपया वापस आ जाएगा

आसान है पोर्टेबल WiFi हॉटस्पॉट बनाना
पुराने ही क्यों आप अपने मौजूदा स्मार्टफोन में भी सेटिंग्स में जाकर WiFi हॉटस्पॉट इनेबल कर सकते हैं। इस तरह मोबाइल डाटा का इस्तेमाल एकसाथ कई डिवाइसेज में किया जा सकता है। हालांकि, अगर कोई पुराना फोन इस्तेमाल नहीं हो रहा तो उसे परमानेंट हॉटस्पॉट बनाकर आप कई डिवाइसेज को WiFi से जोड़ सकते हैं। 

सबसे पहले अपने फोन में इतना करें आप
किसी डिवाइस को परमानेंट WiFi हॉटस्पॉट बनाने के लिए आपको उसमें  लगे नंबर पर डाटा प्लान से रीचार्ज करना होगा। इसके अलावा इस फोन को पावरबैंक या किसी पावर सोर्स से जोड़ दें क्योंकि हॉटस्पॉट बनाने की स्थिति में डिवाइस की बैटरी जल्दी खत्म होती है। आखिर में आपको नीचे बताई गईं सेटिंग्स बदलनी होंगी। 

ये सेटिंग्स बदलकर इस्तेमाल करें हॉटस्पॉट
- सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं। 
- इसके बाद आपको Network Settings में जाना होगा और Portable Hotspot का विकल्प मिल जाएगा।
- यहां आपको Allow Others to Join विकल्प के सामने का टैब इनेबल करना होगा और Portable Hotspot के सामने दिख रहा टॉगल ऑन करना होगा। 
- यहीं हॉटस्पॉट का पासवर्ड और WiFi नेटवर्क का नाम भी सेट किया जा सकता है। 

ऊपर बताई गईं सेटिंग्स में बदलाव करने के बाद आप बाकी डिवाइसेज में इस WiFi नेटवर्क का नाम सर्च कर पाएंगे।  पासवर्ड एंटर करते हुए इस नेटवर्क से जुड़ा जा सकेगा और हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा बाकी डिवाइसेज में मिलने लगेगा। 

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।