बिना इंटरनेट के भी रास्ता बताता है Google Map, सालों से फोन चलाने वाले 50% लोग अब तक नहीं जानते ये Trick

Himani Gupta लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Use Google Map Offline: कई बार फोन में खराब कनेक्टिविटी के कारण लोग मैप का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपको ये जानकर बहुत खुशी होगी कि आप बिना इंटरनेट के भी गूगल मैप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बिना इंटरनेट के भी रास्ता बताता है Google Map, सालों से फोन चलाने वाले 50% लोग अब तक नहीं जानते ये Trick

Use Google Map Offline: आजकल हर कोई कही भी जाने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहा है। अब लोग सड़क चलते हुए लोगों के बताए हुए रस्ते पर नहीं, बल्कि गूगल मैप के बताए रस्ते पर चलना पसंद करते हैं। गूगल मैप तब बहुत काम आता है जब हम किसी दूसरे शहर जा रहे होते हैं। बता दें कि फोन में गूगल मैप को फोन पर चलाने के लिए इंटरनेट की ज़रूरत पड़ती है। मगर कई बार फोन में खराब कनेक्टिविटी के कारण लोग मैप का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपको ये जानकर बहुत खुशी होगी कि आप बिना इंटरनेट के भी गूगल मैप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जी हां ये सच है। आप जहां जा रहे उस लोकेशन को डालने के बाद अगर आपका इंटरनेट बंद भी हो जाता है तो भी आप गूगल मैप देखकर अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंच सकते हैं। आइए आपको डिटेल में बताते हैं कि कैसे आप बिना इंटरनेट के भी गूगल मैप यूज कर सकते हैं। 

 

ये भी पढ़ें:- 1 मिनट में चेक करें की आपके नाम पर हैं कितने Sim Card, बच जाएंगे जेल जाने से

Google Maps को ऑफलाइन ऐसे करें यूज?
> इसके लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन या टैबलेट पर गूगल मैप ऐप को ओपन कर लें।

> अभी आपको ये देखना होगा कि आपका डिवाइस इंटरनेट से कनेक्टेड हो, और गूगल मैप में साइन इन हो।

> अब किसी जगह को सर्च करें। अब आप नीचे की ओर स्थान के नाम या पते पर टैप करें और फिर More और More पर टैप करें और फिर ऑफलाइन मैप डाउनलोड करें।

> अगर आपने रेस्तरां जैसी कोई जगह सर्च की है, तो More और More टैप करें और फिर ऑफलाइन मैप डाउनलोड करें और फिर Download पर टैप कर दें।

> अब जब आपको इसे इस्तेमाल करना होगा तो आपको गूगल मैप पर अपने प्रोफाइल के आइकन पर जाना होगा, और यहां आपको Offline Maps का ऑप्शन दिए जाएगा।

ये भी पढ़ें:- सभी के बजट में फिट बैठेगा Redmi का ये 50MP कैमरा और 7GB रैम वाला स्मार्टफोन, मिल रही 50% की छूट

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।