बिना WhatsApp ओपेन किए ऐसे पढ़ लें मेसेज, भेजने वाले को पता तक नहीं चलेगा
WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए एक खास ट्रिक है, जिसके साथ वे बिना ऐप ओपेन किए बिना ही मेसेजेस पढ़ सकते हैं। इस ट्रिक के साथ मेसेज भेजने वाले को पता नहीं चलता कि मेसेज पढ़ा गया है।

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का इस्तेमाल भारत में करोड़ों यूजर्स करते हैं और इसमें ढेरों मजेदार फीचर्स मिलते हैं। खास बात यह है कि कुछ ट्रिक्स के साथ इस मेसेजिंग ऐप को यूज करने और भी मजेदार हो जाता है। एक ऐसी ही ट्रिक आपको पता होना जरूरी है, जो आपको लॉक स्क्रीन पर ही वॉट्सऐप मेसेजेस देखने का विकल्प देती है।
अगर आप किसी ऐसे ग्रुप का हिस्सा हैं, जिसमें बेहद जरूरी मेसेज आते हैं या फिर किसी कॉन्टैक्ट के मेसेज सबसे पहले पढ़ना चाहते हैं तो प्रायॉरिटी नोटिफिकेशंस विकल्प का चुनाव किया जा सकता है। इस विकल्प के साथ मेसेज आने पर उसका प्रिव्यू फोन की लॉक स्क्रीन पर या फिर नोटिफिकेशन विंडो में दिखाया जाता है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर अपने आप ऐसे गायब करें पुराने मेसेज, कभी लीक नहीं होंगे चैट्स
ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं खास फीचर
वॉट्सऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करने के बाद आपको नीचे बताए गए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में वॉट्सऐप ओपेन करें और दाईं ओर सबसे ऊपर दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करें।
- यहां से Settings ओपेन करने के बाद आपको Notifications पर टैप करना होगा।
- नोटिफिकेशंस सेक्शन में जाने के बाद आपको 'use high priority notifications' के सामने दिख रहे टॉगल को ऑन करना होगा।
नोटिफिकेशन सेटिंग्स में बदलाव करने के बाद आपको जब भी कोई वॉट्सऐप मेसेज आएगा तो नोटिफिकेशन में ही पूरा मेसेज दिखाई देगा। इस तरह बिना ऐप ओपेन किए आप मेसेज पढ़ सकेंगे और मेसेज भेजने वाले को ब्लू टिक भी नहीं दिखेगा और पता नहीं चलेगा कि उसका मेसेज पढ़ा जा चुका है।
एक और तरीका आजमा सकते हैं आप
अगर कोई मेसेज लंबा है और उसे नोटिफिकेशन में नहीं पढ़ा जा सकता तो आप फोन में WiFi, डाटा ऑफ करते हुए या फिर एयरप्लेन मोड इनेबल करते हुए मेसेज पढ़ सकते हैं। हालांकि, अगर आपने ब्लू टिक से जुड़ी सेटिंग्स इनेबल कर रखी हैं तो मेसेज पढ़ने के बाद आप जैसे ही WiFi या डाटा कनेक्ट करेंगे, मेसेज भेजने वाले को इसके नीचे ब्लू टिक दिखने लगेगा। इस तरह मेसेज भेजने वाले को डाटा ऑन करते ही पता चल जाएगा कि मेसेज पढ़ा जा चुका है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


