Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़how to make text bigger in chrome in hindi

वेबपेज को जूम किए बिना साफ नजर आएगा टेक्स्ट, जानें कैसे

इंटरनेट की दुनिया में जो भी सर्च करते हैं, वो टेक्स्ट, फोटो और विडियो के रूप में हमारे सामने आता है और कई बार टेक्स्ट धुंधला या छोटा होने की वजह से यूजर वेबपेज को जूम कर लेते हैं। ऐसे में वेबपेज बड़ा...

रोहित कुमार नई दिल्लीSat, 26 Aug 2017 01:16 PM
हमें फॉलो करें

इंटरनेट की दुनिया में जो भी सर्च करते हैं, वो टेक्स्ट, फोटो और विडियो के रूप में हमारे सामने आता है और कई बार टेक्स्ट धुंधला या छोटा होने की वजह से यूजर वेबपेज को जूम कर लेते हैं। ऐसे में वेबपेज बड़ा हो जाता है और उसे इस्तेमाल करने में झुंझलाहट होने लगती है। मगर क्या आप जानते हैं कि क्रोम ब्राउजर के टेक्स्ट साइज यानी फॉन्ट को बड़ा भी किया जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि टेक्स्ट साइज बड़ा करने पर वेबपेज अपने उसी आकार में रहता है। क्रोम ब्राउजर में दिखने वाले टेक्स्ट को यूजर जरूरत के मुताबिक बड़ा कर सकते हैं। 

एेसे करें

गूगल के क्रोम ब्राउजर पर टेक्स्ट बड़ा करने के लिए ब्राउजर की सेटिंग में जाना होगा। इसके लिए ब्राउजर में ऊपर की तरफ बाईं ओर दिए गए तीन बिन्दुओं (डॉट) वाले विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद एक छोटी सी स्क्रीन खुलेगी जिसमें नीचे की ओर सेटिंग लिखा होगा। सेटिंग के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद एक नए टैब में सेटिंग खुल जाएगी। इस पर बीच में अंग्रेजी में ‘अपीरियंस’ लिखा मिलेगा।

इसके कस्टमाइज फॉन्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद इसमें कुछ अलग- अलग विकल्प दिखाई देंगे। इनमें सबसे ऊपर फॉन्ट नाम का विकल्प होगा। इसे माउस की मदद से छोटा या फिर बड़ा किया जा सकता है। जैसे-जैसे बड़ा करेंगे नीचे की तरफ लाइव डेमो दिखाई देगा और यूजर को जितने बड़े टेक्स्ट साइज की जरूरत है उस पर माउस को रोक सकते हैं।  इसके अलावा किसी वेबसाइट का टेक्स्ट साइज अभी भी छोटा है तो यूजर ‘फॉन्ट साइज मिनिमम’ को बड़ा कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर Advanced Font Settings नामक एक्सटेंशन का भी प्रयोग कर सकते हैं।

ऐप पर पढ़ें