Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़how to download Mera Ration app and service it offers to you for free - Tech news hindi

घर बैठे लेना चाहते हैं अनाज, तो डाउनलोड करें ये App, आसान कर देगा Ration Card से जुड़े कई काम

भारत सरकार ने राशन कार्ड होल्डर्स के लिए भारत में ‘Mera Ration’ नाम से एक Mobile App लॉन्च किया हुआ है। इस ऐप के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। बता दें कि ये ऐप बेहद ही काम का ऐप है:

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 23 April 2023 07:11 PM
हमें फॉलो करें

भारत सरकार ने राशन कार्ड होल्डर्स के लिए भारत में ‘Mera Ration’ नाम से एक Mobile App लॉन्च किया हुआ है। इस ऐप के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। बता दें कि ये ऐप बेहद ही काम का ऐप है जिसके जरिये एक शहर से दूसरे शहर जाने वाले राशन कार्ड धारक अब कहीं से भी राशन ले सकते हैं। इसके अलावा Mera Ration App के जरिए करोड़ों राशन कार्ड धारक घर बैठे अपने राशन से जुड़ी सारी जानकारी फोन पर ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि मेरा राशन ऐप पर आपको क्या-क्या जानकारी मिल जाएंगी और कैसे आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं:

 

Mera Ration App के फायदे 
ये ऐप यूजर्स को परिवार के सदस्यों को जोड़ने या हटाने की सुविधा देता है. ऐप के माध्यम से राशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, और राशन उनके घर पर वितरित किया जाएगा।

आस-पास की राशन की दुकानों की जानकारी: आपको आस-पास की राशन की दुकानों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए दौड़ने की जरूरत नहीं है। मेरा राशन ऐप यूजर्स को उनके पास स्थित राशन की दुकानों के बारे में जानकारी दे सकता है।

इस ऐप की मदद से आप पिछले छह महीनों के अपने लेन-देन की डिटेल्स भी प्राप्त कर सकते हैं। ऐप की मदद से आप ये जान सकते हैं की आपको कितना राशन मिल सकता है और अब तक कितना राशन मिल चूका है।

 

Mera Ration app कैसे डाउनलोड करें 
Step 1: मेरा राशन ऐप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर खोलें।
Step 2: सबसे ऊपर सर्च बार में 'मेरा राशन' टाइप करें
Step 3: 'मेरा राशन' नाम के रिजल्ट पर क्लिक करें।
Step 4: इंस्टॉल पर टैप करें और बस! अब आप राशन संबंधी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

ऐप पर पढ़ें