आधार कार्ड पर फोटो बदलना है एकदम आसान, ऑनलाइन ऐसे होगा आपका काम

Nov 08, 2023 12:00 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share

अगर आधार कार्ड पर अपने मौजूदा फोटो में बदलाव करना चाहें तो ऐसा आसानी से किया जा सकता है। आप इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करते हुए नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर अपना फोटो अपडेट करा सकेंगे।

आधार कार्ड पर फोटो बदलना है एकदम आसान, ऑनलाइन ऐसे होगा आपका काम

पहचान से जुड़े सबसे जरूरी दस्तावेजों की बात करें तो आधार कार्ड भी उनमें से एक है और ढेरों सरकार व अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। हालांकि, कई बार आधार कार्ड पर दिख रही फोटो बदलने की जरूरत महसूस हो सकती है। आधार कार्ड पर फोटो बदलने की आपकी वजह कोई भी हो सकती है लेकिन ऐसा करना बेहद आसान है। आइए जानते हैं कि आधार कार्ड पर फोटो बदलने का तरीका क्या है। 

आधार कार्ड पर खराब फोटो क्वॉलिटी हो या फिर आपकी फोटो कई साल पुरानी हो चुकी है, कई वजहों से फोटो अपडेट करने की जरूरत महसूस हो सकती है। इसके अलावा आधार कार्ड जारी करने वाली एजेंसी UIDAI ने भी साफ किया है कि 10 साल में कम से कम एक बार आधार कार्ड अपडेट किया जाना जरूरी है। आपका फोटो डेमोग्राफिक के बजाय बायोमेट्रिक जानकारी में आता है, इसलिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर ही आप नया फोटो क्लिक करा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: फ्री में घर बैठे अपडेट करें अपना आधार कार्ड, यह है आसान तरीका

ऑनलाइन करना होगा इतना काम
- सबसे पहले आपको UIDAI वेबसाइट पर जाकर आधार इनरोलमेंट/करेक्शन या अपडेट फॉर्म डाउनलोड करना होगा। आप नजदीकी सेंटर पर जाकर भी यह फॉर्म ले सकते हैं। 
- फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहें तो सबसे पहले आधार या UIDAI वेबसाइट पर जाकर अपनी भाषा का चुनाव करना होगा। 
- इसके बाद My Aadhaar पर जाने के बाद आपको Downloads तक स्क्रॉल करना होगा। 
- यहां 'Enrolment and Update form for Adult Residents' पर क्लिक करते ही फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा। 
- आपको इस फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर उसपर अपनी जानकारी एंटर करनी होगी और फोटो अपडेट विकल्प का चुनाव करना होगा। 

फॉर्म भरने के बाद इसे लेकर नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा, जहां फोटो क्लिक करने के अलावा आपके आइरिस स्कैन और फिंगरप्रिंट्स जैसी जानकारी भी अपडेट की जाएगी। इसके बदले आपको 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा और बदले में Update Request Number (URN) दे दिया जाएगा। इस नंबर या फिर आधार नंबर के साथ नए फोटो वाला अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। 

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।