Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़hindi tweets are becoming famous in india
भारत में हिंदी के ट्वीट करना हो रहा है लोकप्रिय, रिसर्च में आया सामने

भारत में हिंदी के ट्वीट करना हो रहा है लोकप्रिय, रिसर्च में आया सामने

संक्षेप:

अमेरिका में किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि भारत में हिन्दी के ट्वीट लोकप्रियता प्राप्त कर रहे हैं। अध्ययनकर्ताओं में एक भारतीय भी शामिल था। मिशिगन विश्वविद्यालय के लिज़ बोजार्थ और जॉयोजीत...

share Share
Follow Us on

अमेरिका में किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि भारत में हिन्दी के ट्वीट लोकप्रियता प्राप्त कर रहे हैं। अध्ययनकर्ताओं में एक भारतीय भी शामिल था। मिशिगन विश्वविद्यालय के लिज़ बोजार्थ और जॉयोजीत पाल द्वारा किए गए अध्ययन में बताया गया कि 2014 में भारत में सोशल मीडिया का परिदृश्य विकसित हुआ जब अंग्रेजी बोलने वाली शहरी आबादी ही ट्विटर पर ज्यादातर ट्वीट करती थी। 

भाषा के अनुसार, अध्ययन में बताया गया कि अंग्रेजी की तुलना में भारत में हिन्दी में किए जाने वाले ट्वीट अधिक पसंद और शेयर किये जाते हैं। इस बदलाव का एक अहम संकेतक यह है कि पिछले साल भारतीय राजनीतिज्ञों के सबसे ज्यादा री-ट्वीट किये गए 15 में से 11 ट्वीट हिंदी में थे।
     
अध्ययन के प्रमुख लेखक और विवि के स्कूल ऑफ इन्फारमेशन के सहायक प्रोफेसर पाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद सोशल मीडिया में यह अहम परिवर्तन देखने को मिला है क्योंकि इसके बाद अन्य पार्टियों को सोशल मीडिया की भूमिका की अहमियत पता चली है। 

विवि ने कहा कि आनलाइन फालोइंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे हैं लेकिन जनवरी से अप्रैल 2018 के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट के औसत ने दूसरे भारतीय राजनेताओं को पीछे छोड़ा है। 

शोध के अनुसार 2016 के उत्तरार्ध में भाजपा और कांग्रेस के साथ साथ क्षेत्रीय पार्टियों के हिन्दी में किए गए ट्वीट को बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है जबकि हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय पार्टियों के ट्वीट को उतनी बेहतर प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। 

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में नौ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है और बतौर चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले आजतक समेत अन्य ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। मदन ने नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। खाली समय में नई जगहें घूमना, लॉन टेनिस, क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;