WOW: Hike Messenger पर आए ये 5 धमाकेदार फीचर
प्रसिद्ध मैसेजिंग एप Hike Messenger पर पांच नए फीचर जोड़े गए हैं। इसमें Vote, Bill Split, Checklists, Events Reminder और Teen Patti गेम शामिल है। इसके अलावा अब हाइक पर यूजर को 1000 सदस्यों का...
प्रसिद्ध मैसेजिंग एप Hike Messenger पर पांच नए फीचर जोड़े गए हैं। इसमें Vote, Bill Split, Checklists, Events Reminder और Teen Patti गेम शामिल है। इसके अलावा अब हाइक पर यूजर को 1000 सदस्यों का ग्रुप बनाने की सुविधा भी दी गई है। बताते चलें कि इससे इससे ज्यादा ग्रुप मेंबर सिर्फ टेलीग्राम एप पर ही जोड़े जा सकते हैं।
Vote फीचर के जरिए आप हाइक पर किसी विशेष मुद्दे को लेकर वोटिंग कर सकते हैं। मिसाल के तौर पर आपको अपने दोस्त के बर्थडे पर एक सर्पराइज पार्टी ऑर्गेनाइज करनी है या कोई अच्छी फिल्म देखनी है, इसे लेकर ऑपिनियन पोल क्रिएट किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर Checklist बनाकर यह देख सकते हैं कि कहीं उनकी प्लानिंग से कोई चीज छूट तो नहीं गई है।
वहीं, अब हाइक यूजर किसी विशेष कार्यक्रम या अवसर को याद रखने के लिए रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं। इसके अलावा Hike पर सबसे खास फीचर ‘Bill Split’ पेश किया गया है। इस फीचर की मदद आप अपने दोस्तो में बिल को आसानी से बांट सकते हैं। इसके बाद आपके दोस्त चाहें तो उन पैसों को Hike वॉलेट से ट्रांसफर कर सकते हैं। वहीं, Teen Patti गेम को भी एप में एड किया गया है।